फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ी

13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ी

Mon, 05 Nov 2018 01:41 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ी
13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


- नाबालिग लड़की को सहारनपुर लेकर गया था आरोपी
- पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दर्ज किया है मामला

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को सहारनपुर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी आरिफ खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना- 20 में अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया है।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीते एक नवंबर को शिकायत दी थी उसकी बेटी कहीं चली गई है। इसके बाद वह घर नहीं आई। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि लड़की के फोन की लोकेशन यमुनानगर से आई। आरोपी ने अपना फोन एक बार स्विच ऑन किया। इसके बाद हमें यमुनानगर की लोकेशन मिल गई। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की एक टीम सहारनपुर रवाना हो गई। पुलिस ने बताया कि आरिफ खान एक दिन पहले यमुनानगर में अपने रिश्तेदारों के पास रुका था। इसके बाद वह नाबालिग को लेकर सहारनपुर पहुंचा। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की से यमुनानगर और सहारनपुर में दुष्कर्म किया। जैसे ही वह पहुंचा पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से उसके घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ऐसे पुलिस ने किया सर्च
पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर नाबालिग के घर के आस-पड़ोस में रहने वाले किराएदारों का पता किया। पुलिस को पता लगा कि कैटरिंग में दिहाड़ी का काम करने वाला सहारनपुर के सदर बाजार निवासी आरिफ खान लापता है। इस पर पुलिस ने दो लोगों को राउंड अप कर उसका पता पूछा। जब उसकी जानकारी हुई तो पुलिस की टीम यहां से रवाना हो गई। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed