फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हरियाणा समेत पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने दी दबिश

हरियाणा समेत पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने दी दबिश

Mon, 05 Nov 2018 01:41 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा समेत पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने दी दबिश
हरियाणा समेत पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन


- क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार बरामद करने को लेकर मांगा था दो दिन का रिमांड
- राम रहीम का मुख्य सुरक्षाकर्मी चमकौर सिंह तीन नवंबर को हुआ था गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सिरसा से शिमला भाग रहे गुरमीत राम रहीम के मुख्य सुरक्षाकर्मी चमकौर सिंह की निशानदेही पर हरियाणा के पंचकूला समेत पंजाब के कई जिलों में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम असलहा बरामद करने को दबिश दे रही है। रविवार को पुलिस की करीब एक दर्जन से अधिक टीमों ने हरियाणा समेत पंजाब के कई जिलों में छापामारी की। हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ कोई हथियार नहीं लगा। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वह जल्द ही अवैध हथियार को बरामद कर लेंगे, क्योंकि पूछताछ के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जहां हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, कैथल और हिसार में दबिश दी, वहीं पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर, बठिंडा समेत कई जगह छापेमारी की है। पुलिस अधिकारियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद होने की उम्मीद है। पंचकूला क्राइम ब्रांच पुलिस चमकौर सिंह का रिमांड खत्म होने के बाद खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस पैसे बांटने, साजिश रचने को लेकर भी चमकौर से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि सेक्टर-19 की क्राइम ब्रांच टीम ने जीरकपुर पटियाला बस स्टैंड के पास ट्रैप लगाकर आरोपी चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जिला फतेहगढ़ निवासी चमकौर सिंह को क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर हथियार बरामद करने और केस से संबंधित कुछ जानकारी जुटाने की दलील देकर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी पर बाबा राम रहीम को कोर्ट परिसर से भगाने की साजिश रचने, हत्या के प्रयास, देशद्रोह और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। कोर्ट में क्राइम ब्रांच की ओर से दलील दी गई कि चमकौर धारा-144 लगने के बाद भी अपना लाइसेंसी हथियार लेकर पंचकूला आया था। दंगे के दौरान उसकी ओर से कौन से हथियार इस्तेमाल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला के डीसीपी अभिषेक जोरवाल ने बताया था कि चमकौर सिंह पर एएसआई सेक्टर -5 के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया था। टीम को सूचना मिली थी कि चमकौर सिंह सिरसा से शिमला भाग रहा है। इस वक्त वह जीरकपुर में है और बस लेने की फिराक में है। क्राइम ब्रांच की टीम के इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह, एसआई प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल धनीराम, राजेंद्र सिंह, ड्राइवर लखनवीर ने ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed