फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरा घायल
प्लाट नंबर 250 फेस-2 पंचकूला के समीप हादसा, कार चालक गाड़ी समेत मौके से हुआ फरार
घायलों को लोगों ने एंबुलेंस से सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया
गंभीर हालत के चलते दोनों को पीजीआई किया गया रेफर

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे दो लोगों को एक तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालात गंभीर होने के कारण दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने घायल बाइक चालक के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 31 अक्तूबर रात करीब एक बजे की है। मरने वाले की पहचान विजय कुमार (48) निवासी विशाली एन्क्लेव बलटाना के रूप में हुई है। पीजीआई में उपचाराधीन घायल बाइक चालक अनिल सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से गांव अटाली, थाना नरीना नगर, जिला टेहरी गढ़वाल उत्तराखंड का रहने वाला है। वह हर मिलाप नंबर फेस-3 बलटाना, थाना जीरकपुर में मकान नंबर-14 में किराए पर रहता है और इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 विकासनगर के पास अहाते में काम करता है। अनिल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 31 अक्तूबर की रात एक बजे अहाते से काम खत्म कर वह बाइक से विजय के साथ कमरे के लिए निकला था। वह बाइक चला रहा था, जबकि विजय पीछे बैठा था। जैसे ही वह प्लाट नंबर 250 फेस-2 पंचकूला के पास पहुंचा सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वह दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद कार चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान विजय ने दम तोड़ दिया।


ज्यादा खून बहने से हुई विजय की मौत
घायल अनिल सिंह ने बताया कि उसके सिर, बायें हाथ व पैर में चोर्टें आइं हैं, जबकि हादसे में विजय कुमार के शरीर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। अनिल सिंह ने पुलिस से अज्ञात कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed