{"_id":"5bb9199c867a556850256e68","slug":"153885734913-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज
नितिन की शिकायत पर चंडीमंदिर थाने में दर्ज हुआ मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जान से मारने की धमकी की शिकायत पर चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया है। नितिन कुमार गांव बीड घग्गर का रहने वाला है। उसने अपनी दी शिकायत में कहा है कि मामा का लड़का और उनके दो दोस्त टिंकू, आशीष माजरी चौक से घर की तरफ बीड़ घग्गर जा रहे थे। रात दस बजे हम माजरी चौक से लाइटें क्रास कर रहे थे तो रिंकू ने अपनी कार से हमें टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद हम जान बचाकर भागने लगे। हमने देखा कि रिंकू अपने साथियों इंदु, मोंटी, विपिन, सन्नी, विशाल के साथ 25 लड़के खड़े थे। जब मैं अपनी कार से लाइटें क्रास कर रहा था तो रिंकू ने अपनी कार से हमें टक्कर मारी। हमारी गाड़ी पलटने से बची। हम अपनी जान बचाकर भागे। रिंकू ने अपने साथ आए लोगों का पीछा कर हमारी कार को रोका। जब हमने अपने घर में इसकी जानकारी दी तो यह आरोपी भाग खड़े हुए हैं। इसमें शराब के ठेकेदारी का काम करने वाले नांरगा राम, शैली और बिट्टू भी शामिल है। उन्होंने बताया कि चाचा को पहले भी शैली ने मारने की धमकी दी। इसकी सीडी भी हमने निकलवाई थी। पुलिस को सभी सबूत हमारी ओर से दिए गए। इसके बाद पुलिस ने धारा 147,149,341,427, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंडीमंदिर थाना एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि मामले में धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जिस आरोपी के खिलाफ सबूत मिलेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।