फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   नेशनल हाईवे -73 पर खड़े ट्राले के पीछे मोटरसाईकिल के टकराने से एक की मौत व एक घायल। एनएचएआई की बड़ी लापरवाही।

नेशनल हाईवे -73 पर खड़े ट्राले के पीछे मोटरसाईकिल के टकराने से एक की मौत व एक घायल। एनएचएआई की बड़ी लापरवाही।

Tue, 25 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे -73 पर खड़े ट्राले के पीछे मोटरसाईकिल के टकराने से एक की मौत व एक घायल। एनएचएआई की बड़ी लापरवाही।
एनएचएआई की लापरवाही से हुई एक और मौत
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-73 पर खड़े ट्राले के पीछे बाइक के टकराने से एक की मौत व एक घायल

- सड़क पर खराब खड़े ट्राले के नजदीक न तो रिफ्लेक्टर था न ही कोई साइन बोर्ड
- गांव रिहौड में बने अंडरपाथ में भरे पानी को निकाल कर कुछ दूरी तक ही चलकर खराब हो गया था ट्राला

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और जबकि बाइक पर पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति की एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार खान मोहम्मद पुत्र मेहंदी हसन व रमजान पुत्र तकी वासी रैहना सुल्तानपुर (रायपुररानी), जो कि रामपुर सैणीयां पंजाब में अपनी गाय चराते थे। वे आज देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर नेशनल हाईवे-73 से अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वे रिहौड़ गांव के पास पहुंचे तो मार्ग पर एनएचएआई का एक ट्राला खड़ा था, जिस पर न तो कोई रिफ्लेक्टर लगा था और न ही कोई साइन बोर्ड था। उन्हें तेज बारिश व सामने से पड़ रही लाइटों के कारण ट्राला दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक ट्राले में पीछे से टकरा गई। जिससे इस घटना में खान मोहम्मद (30) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और रमजान (29) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना तुरंत बरवाला पुलिस चौंकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया।

बीच रास्ते में खराब हो गया था ट्राला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव रिहौड में बने अंडरपाथ में भरे बरसाती पानी को निकालने के लिए एनएचआई की ओर से ट्राला आया था। काम खत्म होने के बाद ट्राला अभी कुछ ही दूरी पर गया कि वह बीच सड़क पर खराब हो गया। जिसके बाद एनएचएआई के कर्मियों की ओर से न तो रिफ्लेक्टर लगाए गए और न ही अन्य कोई सावधान करने के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाया गया। इस लापरवाही की वजह से ही बाइक सवार उक्त दोनों व्यक्ति हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


पहले भी ऐसी ही लापरवाही से लोग गवां चुके हैं अपनी
वहीं गांव रिहौड़ के दीपक शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के पास एनएचएआई की लापरवाही से होने वाली यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी यहां पर कई घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में पिछले दिनों एनएचएआई की पौधों से लदी टैक्टर-ट्राली के सड़क पर खड़ा होने से पीछे से आ रहे एक टैंकर के टकरा जाने से टैंकर चालक की मौत हो गई थी। वहीं खटौली गांव की दो महिलाएं एक्टिवा पर जाते समय यहां पर सड़क हादसे में घायल हो गई थी लेकिन इन घटनाओं के होने के बाद भी एनएचएआई ने कोई सबक नहीं लिया था जिसका खामियाजा मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed