फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो ठग

अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो ठग

Sat, 22 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो ठग
पानी पिलाने के बहाने रसोई में भेज अलमारी से उड़ाए सोने के गहने
विज्ञापन


- अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो ठग
- पिछले से नकदी और जेवर लेकर हो गए फरार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-15 में चाबी बनाने वाले दो युवकों ने एक घर की अलमारी से नकदी और सोने के गहने उड़ा लिए। घरवालों ने उन्हें चाबी बनाने के लिए घर में बुलाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 निवासी अमरजीत ने बताया कि उनकी अलमारी का लॉक खराब हो गया था जिसे ठीक करवाने के लिए दो लड़कों को बुलाया गया था। अमरजीत के अनुसार दोनों लड़कों ने अलमारी की चाबी बनाने के बाद उनसे पीने के लिए पानी मांगा और जब वह वापस आया तो उन्होंने अलमारी का लॉक लगा दिया। जब उन्हें अलमारी खोलने के लिए कहा तो उन्होंने सामान पूरा न होने की बात कहते हुए अगले दिन आकर लॉक खोलने की बात कही। अमरजीत ने बताया कि अगले दिन काफी इंतजार करने के बाद भी जब दोनों लड़के नहीं आए तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने अलमारी का लॉक तोड़कर देखा तो अलमारी में रखे जेवर और नगदी गायब थी। अमरजीत के अनुसार दोनों लड़कों ने चाबी बनाने के दौरान चोरी की वारदात अंजाम दिया हैं। अमरजीत ने बताया कि एक की उम्र तरकीबन 18 साल और दूसरे की उम्र लगभग 22 साल की है और दोनों ने सिर पर पटके बाधे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी।


सीटीयू बस की चपेट में आने से राहगीर की मौत
पिंजौर। शुक्रवार देर शाम को पिंजौर दून क्षेत्र के मढ़ावाला में सीटीयू बस ने एक राहगीर को कुचल दिया, जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मढ़ावाला पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार केहर सिंह (45) निवासी प्रीतम कालोनी मढ़ावाला पैदल जा रहा था। पीछे से नालागढ़ की ओर से चंडीगढ़ जा रही सीटीयू की बस ने उसे कुचल दिया। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल जगदीश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका भेजा गया है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed