फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पांच लाख रुपये कैश और जेवर लेकर नौकर दंपति फरार

पांच लाख रुपये कैश और जेवर लेकर नौकर दंपति फरार

Thu, 13 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख रुपये कैश और जेवर लेकर नौकर दंपति फरार

विज्ञापन
मकान मालकिन मार्केट गई, नौकर दंपति पांच लाख और गहने लेकर फरार
सेक्टर सात की अनुराधा को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नौकर रखना पड़ा महंगा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

पंचकूला। सेक्टर-7 में बिना पुलिस वेरिफिकेशन घर में नौकर रखना एक परिवार को महंगा पड़ गया। चोर दंपति लाखों का कैश और जेवर लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम उस समय दिया गया, जब मकान मालिक कुछ जरूरी सामान लेने मार्केंट गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोर दंपति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा हैं कि जिस घर में चोरी हुई हैं उस घर के मालिक के पास नौकरों का कोई पहचान पत्र व कोई फोटो नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, नेपाल निवासी नौकर दंपति अपने मालिक की गैरहाजिरी में घर पर रखे कैश और कीमती सामान पर हाथ साफ करके फरार गए। सेक्टर 7 निवासी अनुराधा अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह समान लेने सेक्टर-11 की मार्केट गई थीं। घर के पहली मंजिल पर उसका बेटा चिराग व बेटी आशिमा कमरे में पढ़ रहे थे। अनुराधा ने बताया कि उनके पास उसकी बेटी का फोन आया की नीचे के कमरे का ताला टूटा हुआ है। घर का सामान बिखरा हुआ है साथ ही नौकर राजू व उसकी पत्नी माया घर पर नहीं हैं। अनुराधा ने बताया कि जब उसने घर आकर देखा तो घर से कीमती सामान था, जिसकी जानकारी उसने अपनी पति को दी। अनुराधा के अनुसार सामन चैक करने अलमारी में रखे 5 लाख रुपये कैश, गले की चेन व सोने की अंगूठी और सोना गायब था। अनुराधा ने बताया कि नौकरानी आशिमा व उसका पति राजू पिछले तीन महीने से उनके घर पर काम करते थे, जिनको रहने के लिए अलग से एक कमरा दिया हुआ था, लेकिन अब वह सामान के साथ गायब हैं और उनका फोन भी बंद आ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed