{"_id":"5b69cfe84f1c1b254a8b46c6","slug":"15336611521250-pkl-office-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी गोबी राम गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी गोबी राम गिरफ्तार
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी गोबी राम गिरफ्तार
- एसआईटी ने सिरसा से किया गिरफ्तार, डेरा प्रमुख का बेहद करीबी, ट्रस्ट का खोलेगा राज
- आरोपी को आज पेश किया जाएगा पंचकूला की अदालत में, एक साल से दे रहा था चकमा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड आरोपी नवीन उर्फ गोबी राम को एसआईटी ने सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम था जो पिछले करीब एक साल से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पकड़ा गया आरोपी डेरा प्रमुख का बेहद करीबी होने के साथ-साथ डेरा की कोर कमेटी का सदस्य रह चुका है। आरोपी की सिरसा डेरा के ट्रस्ट में भी अहम भूमिका थी। गोबी राम को बुधवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
एसआईटी इंचार्ज एसीपी आदर्शदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने तीन दिन पहले हिंसा मामले में एक और 50 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को सिरसा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया, जो हिंसा के बाद से फरार चल रहा था। 25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगे और देशद्रोह के आरोप में दर्ज एफआईआर नंबर-345 में वांटेड गोबी राम मूलत: राजस्थान का रहने वाला है।
पंचकूला में 25 अगस्त, 2017 को डेरा प्रमुख को सीबीआई कोर्ट ने जब साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया, उसके बाद भड़की हिंसा की साजिश में गोबी राम की क्या भूमिका रही थी, इसका भी खुलासा रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ में होगा। बताया जा रहा है कि गोबी राम डेरा प्रमुख का बेहद नजदीकी होने के साथ-साथ ट्रस्ट का काम भी देखता था। उससे होने वाली पूछताछ में हिंसा और सिरसा डेरे से जुड़े कई अहम मामलों में खुलासा भी होने की उम्मीद की जा रही है।