फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पहली पैट्रोल पंप लूट की वारदात सुलझी नहीं,10 दिन के बाद उसी अंदाज में फिर लूटा एक और पैट्रोल पंप

पहली पैट्रोल पंप लूट की वारदात सुलझी नहीं,10 दिन के बाद उसी अंदाज में फिर लूटा एक और पैट्रोल पंप

Tue, 24 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पहली पैट्रोल पंप लूट की वारदात सुलझी नहीं,10 दिन के बाद उसी अंदाज में फिर लूटा एक और पैट्रोल पंप
10 दिन बाद फिर से उसी अंदाज में दो पेट्रोल पंप पर लुटेरों का धावा, कारिंदों से छीने 35 हजार
विज्ञापन


- पहली पेट्रोल पंप लूट की वारदात सुलझी नहीं, 10 दिन के बाद उसी अंदाज में फिर लूटा एक और पेट्रोल पंप
- इस बार लुटेरे नहीं ले गए कारिंदों के मोबाइल,

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। 13 जुलाई को नानकपुर गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सुलझा भी नहीं था कि लुटेरों ने फिर उसी अंदाज में रविवार की रात पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव नानकपुर खुहवाला के समीप स्थित एक अन्य पेट्रोल पंप पर मौजूद कारिंदों से तकरीबन 35 हजार रुपये लूट कर पुलिस को चुनौती दे डाली। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पूरी तरह हथियारों से लैस होकर बाइक पर आए और पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया हैं। इसके बाद इत्मीनान सेे बिना किसी डर के फरार हो गए।
पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित ट्रस्ट फीलिंग स्टेशन नानकपुर के मैनेजर ने बताया कि रविवार की रात वह पेट्रोल पंप पर तैनात था। करीब पौने दो बजे मुंह पर रुमाल बांधकर टोपी पहने एक बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर आए और सेल्समैन को कहा कि बाइक में 400 रुपये का पेट्रोल डाल दे। उसके बाद बाइक सवार अन्य आरोपी ने सेल्समैन से पूछा कि बाथरूम किस ओर है। इतने में बाइक में तेल डलवा रहे आरोपी ने कमर की साइड से पिस्तौल निकाली और सेल्समैन शशि कुमार पर तानते हुए कहा कि जो भी कैस उसके पास है वह उसके हवाले कर दे। सेल्समैन के पास तकरीबन 12 हजार कैश था, जो उसने आरोपी को दे दिए। उसके बाद पेट्रोल पंप पर तैनात अन्य सेल्समैन पप्पू कुमार के पास पिस्तौल लहराते हुए उसे धमकाया कि जितना भी उसके पास कैैश है वह उनके हवाले कर दे, नहीं तो वे उसे गोली मार देंगे। उसके बाद उन्होंने पप्पू की तलाशी लेते हुए उसकी जेब से 23 हजार रुपये निकालें। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने दोनों सेल्समैन से कैैश लूटने के बाद ऑफिस की भी तलाशी ली, लेकिन कैश नहीं मिला। उसके बाद आरोपी सेल्समैन को धमकी देते हुए पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से पिंजौर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


बैट्री व सिम निकालने की बात पर छोड़ा मोबाइल
सेल्समैन पप्पू कुमार ने बताया कि लूट के आरोपियों ने उसके पास पहुंचते ही उसका मोबाइल दूर फेंक दिया और उसके पास से तकरीबन 23 हजार लेने के बाद आरोपी ऑफिस के भीतर गए और छानबीन करने लगे। ऑफिस में शशि कुमार का मोबाइल पड़ा हुआ था, जिस पर शशि कुमार ने आरोपियों से कहा कि यह मोबाइल किसी ने उसे गिफ्ट किया तो आरोपियों ने कहा कि किसी को फोन नहीं करना और मोबाइल की बैटरी व सिम निकाल दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुम हमें नहीं जानते पर हम तुम्हें जानते हैं दोबारा आकर कर देंगे शूट
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सेल्समैन को कहा कि हम जा रहे पर पुलिस को फोन मत करना। हम तुम्हें जानते हैं पर तुम हमें नहीं जानते अगर पुलिस को कुछ कहा तो हम दुबारा आकर शूट कर देंगे। वहीं, आरोपी पूरी तैयारी के साथ हथियारों से लैस होकर मुंह को कपड़े से ढक कर सिर पर टोपी पहन कर वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे। इतना ही नहीं आरोपियों ने हाथों में दस्ताने भी पहन रखे थे ताकि उनके उंगलियों के निशान न रह जाएं।


दूसरे पेट्रोल पंप पर भी पहुंचे लुटेरे, लेकिन नहीं मिला कैश
ट्रस्ट फिलिंग पेट्रोल पंप पर तकरीबन 35 हजार की लूट कर वारदात को अंजाम देने के बाद करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक अन्य रघुवर एग्रो टेक लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर भी लूट की मंशा से पहुंचे, लेकिन वहां सेल्समैन के पास पैसा न होने की वजह से खाली हाथ मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed