{"_id":"5b5393314f1c1b4a748b6419","slug":"15322038216-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपियों को लिया हिरासत में, गेस्ट हाऊस सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन आरोपियों को लिया हिरासत में, गेस्ट हाऊस सील
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, गेस्ट हाउस सील
22 वर्षीय महिला से नौकरी के बहाने गेस्ट हाउस ले जाकर चार दिनों तक 40 लोगों पर दुष्कर्म करने का लगाया था आरोप
- लापरवाही के आरोप में रामगढ़ चौकी इंचार्ज को भी किया सस्पेंड
- ग्रामीणों ने गेस्ट हाउस की आड़ में नशे का धंधा करने का लगाया आरोप
अमर उजला ब्यूरो
पंचकूला/मोरनी। नौकरी के नाम पर नशे की हालत में 20 वर्षीय महिला से गेस्ट हाउस में गैंगरेप के मामले में हुई लापरवाही के आरोप में अब रामगढ़ चौकी इंचार्ज को भी सस्पेंड कर दिया गया है। कार्रवाई में हुई देरी को लेकर इस मामले में कुछ और पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। उधर, पुलिस ने तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पंचकूला पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने रायपुररानी-टिक्कर ताल रोड स्थित तथाकथित लवली गेस्ट हाउस को सील कर, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
इस मामले में पहले ही तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 22 वर्षीय महिला ने नौकरी के बहाने गेस्ट हाउस में ले जाने के बाद उससे चार दिनों तक 40 लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला के पति ने बताया कि जब भी महिला ने अपने घर जाने के लिए कहा तो गेस्ट हाउस मालिक सुनील उर्फ सन्नी ने धमकाते हुए मना कर दिया। महिला के पति ने भी आरोप लगाया कि जब भी उसकी पत्नी ने वहां से घर आने की कोशिश की, तो उसे धमकाया गया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला के होश में आने पर उसे नशीली दवा दे दी जाती थी। महिला के पति ने बताया कि इस मामले की शिकायत जब महिला थाने में नहीं ली गई और उन्हें मनीमाजरा थाने में भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि पत्नी की हालत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन सभी आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पीड़ित का पति सिलाई कर, अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। लेकिन पत्नी को नौकरी मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी, यही सोचकर उसने पत्नी को नौकरी पर भेजा।
पीड़िता से फोन छीनकर नहीं जाने दिया घर
महिला से गैंगरेप करने वालों में न केवल गेस्ट हाउस कर्मी थे, बल्कि कई ऐसे लोग भी बुलाए गए थे, जिनके लिए महिला को घर लौटने नहीं दिया जा रहा था। पीड़िता के पति ने बताया कि 15 जुलाइर् को दोपहर में करीब दो बजे रामगढ़ तक छोड़कर आया था, जिसके बाद रात में भी उसने अपनी पत्नी से बातचीत की। लेकिन, रात के वक्त गेस्ट हाउस मालिक ने फोन अपने पास रख लिया और उसी रात से हैवानियत का यह खेल शुरू हो गया। दूसरे दिन दोपहर को भी महिला ने अपने पति से बातचीत कर, खुद को वहां से ले जाने को कहा, लेकिन उसे इतना डरा दिया गया था कि वह आगे कुछ नहीं बोल पा रही थी। आखिरकार, उसके पति ने आरोपी सुनील उर्फ सन्नी से बातचीत कर, पत्नी को जल्द भेजने को कहा और फोन उसके हवाले करने को कहा। लेकिन फिर भी महिला को फोन नहीं दिया गया, क्योंकि आरोपी को डर था कि कहीं इस धंधे का कहीं खुलासा न हो जाए, इसलिए वह पीड़िता के पति को दो दिनों तक उसे घर भेजने की बात टालता रहा। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि यहां गेस्ट हाउस की आड़ में नशे का भी धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
महिला थाना की एसएचओ पर भी उठे सवाल
इस मामले में सस्पेंड तीन कर्मियों में से महिला थाना की एक पुलिस कर्मी ने सोशल साइट पर भेजे मेसेज में इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारी को दे चुकी थीं। उधर, डीसीपी ने भी इस मामले में कहा कि जांच में जिनकी भी कमियां पाई जाती हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की भी अलग से जांच चल रही है। गौरतलब है कि इस मामले की पंचकूला पुलिस को जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने इसे टालते हुए चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में शिकायतकर्ता को भेज दिया। बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कोट्स
इस मामले में तीन आरेापियों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को प्रॉडक्शन रिमांड पर लाया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिशें जारी हैं। - आरके मीणा, डीसीपी, पंचकूला
इस मामले में अभी तक किसी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले में जांच चल रही है, जिनका फिलहाल खुलासा नहीं किया जा सकता है। - अंशू सिंगला, एएसपी, पंचकूला पुलिस