फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बड़े वाहनों की टक्कर में दो टू व्हीलर चालक हुए घायल, उपचाराधीन

बड़े वाहनों की टक्कर में दो टू व्हीलर चालक हुए घायल, उपचाराधीन

Sun, 01 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बड़े वाहनों की टक्कर में दो टू व्हीलर चालक हुए घायल, उपचाराधीन
बड़े वाहनों की टक्कर में दो टू व्हीलर चालक हुए घायल, उपचाराधीन
विज्ञापन

बच्चों को लेने स्कूल जा रही मां हुई जख्मी
50 वर्षीय स्कूटर चालक भी सिविल अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-टू में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि स्कूटर सवार कार से टकराते हुए सड़क पर औंधे मुंह गिरा। स्कूटर चालक ने सिर पर हेलमेट पहन रखी थी, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। जख्मी व्यक्ति को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है, लेकिन फिलहाल बयान नहीं दर्ज हो सका है। उधर, एक घटना में एक बीएसएफ जवान की पत्नी कमांड अस्पताल के कालका हाइवे को जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। घटना के बाद उन्हें पहले कमांड अस्पताल लाया गया, फिर वहां से रेफर किया गया। खबर लिखे जाने तक देनों घायलों का इलाज चल रहा है।

वाहनों के टक्कर में दोनों टू व्हीलर तो क्षतिग्रस्त हो गए। इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया, जबकि कमांड अस्पताल से थोड़ी दूर आगे हुए हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed