{"_id":"5b33eb834f1c1b6c4d8b8fc2","slug":"153012928413-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का चौकी इंचार्ज पर आरोप, डीसीपी को दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का चौकी इंचार्ज पर आरोप, डीसीपी को दी शिकायत
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का चौकी इंचार्ज पर आरोप, डीसीपी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। अमरावती चौकी के इंचार्ज व एक सिपाही पर एक व्यक्ति ने मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने इस मामले की डीसीपी को भी शिकायत देते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता रामपुर सियुड़ी निवासी विक्रमजीत सिंह ने डीसीपी को दी गई शिकायत में बताया कि वह एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देने के लिए अमरावती चौकी पहुंचे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने पहले उनकी शिकायत लिखी, लेकिन बाद में रिश्वत मांगने लगा। जब उसने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो चौकी इंचार्ज ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द भी कहे। इस दौरान चौकी इंचार्ज के साथ मौजूद एक अन्य सिपाही ने शिकायतकर्ता की पिटाई भी कर दी। उसके साथ गए एक अन्य व्यक्ति ने हेड कांस्टेबल मलकीत के सहयोग से मामले में बीच बचाव किया। इस घटना से आहत होकर शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत डीसीपी से करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।