{"_id":"5b2960574f1c1b64068b71c8","slug":"15294382985-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मृत्यु।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मृत्यु।
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बरवाला अनाज मंडी के नजदीक एक सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिसरा मुंडा (26) पुत्र भागा मुंडा वासी झारखंड, जो कि अनाज मंडी के नजदीक संजीव पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करता था। वह सोमवार रात को बरवाला से अपने पोल्ट्री फार्म में जा रहा था जैसे ही वह बरवाला अनाज मंडी के पास पहुंचा एक टाटा सफारी कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इस घटना की सूचना बरवाला पुलिस चौंकी में दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद फरार आरोपी सफारी चालक के खिलाफ मृतक के ससुर दीनबंधु मुंडा पुत्र जोतो मुंडा गांव काटुई थाना अरकी जिला कोटि की शिकायत पर मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी।