फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंचकूला सेक्टर 21 शनिवार की है घटना

पंचकूला सेक्टर 21 शनिवार की है घटना

Mon, 11 Jun 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 21 शनिवार की है घटना
ठेके पर बीयर लेने रुके व्यक्ति से तमंचा दिखाकर वरना कार लूटी
विज्ञापन


- सेक्टर-21 में शनिवार की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- कार में पड़े मोबाइल से बदमाशों की आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मिली

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित शराब के ठेके के सामने से एक कारोबारी से तमंचे की नोंक पर शनिवार की रात चार नकाबपोश कार लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही दस मिनट के अंदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात बलटाना निवासी रविंद्र व राममेहर शर्मा सेक्टर-25 से अपनी किसी निजी काम के लिए सेक्टर-21 जा रहे थे। रविंद्र की बरवाला में कौशिक सेल कारपोरेशन नाम से बैट्री की दुकान है। दोनों सेक्टर-21 स्थित ठेके से बीयर लेने के लिए रुके। इसके बाद बीयर लेने राममेहर चले गए और रविन्द्र कार से बाहर आकर खड़े हो गए। इसी दौरान अज्ञात कार में चार युवक उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचे। कार से तमंचों से लैस तीन युवक नीचे उतरे, जबकि एक युवक कार में ड्राइविंग सीट पर ही बैठा रहा। इसके बाद उन्होंने रविंद्र पर रिवाल्वर तान दी और उनसे मोबाइल फोन व वरना कार की चाबी छीन ली। इसके बाद चारों युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए।

पनवाड़ी के फोन से पुलिस को दी सूचना:
ठेके के बाहर खड़े पनवाड़ी के फोन से रविंद्र ने पुलिस को लूट की सूचना दी। रविन्द्र का मोबाइल लुटेरे ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास फेंक कर चले गए थे। जिसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है। जब की राममेहर का मोबाइल गाड़ी में ही रह गया था। जिसकी आखिरी लोकेशन चंडीगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। उसके बाद से राममेहर का फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी से खंगाल रही लुटेरों का सुराग:
सेक्टर-21 स्थित शराब के ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर क्राइम ब्रांच की टीम लुटेरों की तलाश में जूट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास और कई जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना की सूचना पाते ही एसीपी आर्दशदीप सिंह, सेक्टर - 3 थाना के एसएचओ कर्मबीर सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed