{"_id":"5af9ee104f1c1bd8408b56f7","slug":"15263288456-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद के श्वसुर पर हमला, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद के श्वसुर पर हमला, मामला दर्ज
Updated Tue, 15 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद के श्वसुर पर हमला, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पार्षद भावना गुप्ता के श्वसुर पर रविवार को हुए हमले की शिकायत के बाद पुलिस ने सेक्टर-पांच थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित आरोपियों के खिलाफ सबूतों को जुटा रही है ताकि हमले की वजह के साथ साथ आरोपियों का भी खुलासा हो सके।
पार्षद भावना गुप्ता सेक्टर 16 में अपने परिवार के साथ रहती हैं। रविवार को जब उनके श्वसुर जा रहे थे इसी दौरान सड़क पर चल रहे एक आरोपी से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने पार्षद के श्वसुर पर हमला बोल दिया। इस हमले में उन्हें चोटें भी आई, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। मेडिकल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर पांच थाना के एसएचओ ने कहा कि इस मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।