{"_id":"5ab2af454f1c1bac758b69b8","slug":"15216599701-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपासना की गिरफ्तारी मामले में हाईकोर्ट को पुलिस सौंपेगी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विपासना की गिरफ्तारी मामले में हाईकोर्ट को पुलिस सौंपेगी रिपोर्ट
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपासना की गिरफ्तारी मामले में हाईकोर्ट को पुलिस सौंपेगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले की जांच में पुलिस अभी भी जुटी हुई है। इस मामले की जांच के दौरान हनीप्रीत से पूछताछ में विपासना के नाम का खुलासा होने के बाद गिरफ्तारी पर डीजीपी ने कहा कि यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले में अब अगली सुनवाई चार अप्रैल को है। विपासना की गिरफ़्तारी को लेकर हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपेंगे।
डीजीपी बार एसोसिएशन के सदस्यों से रूबरू होने के लिए बुधवार को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वकीलों और पुलिस के बीच सामंजस्य की सराहना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में दोनों की भूमिका अहम है।
आदित्य इंसां को भगौड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू
पंचकूला। हिंसा मामले में अब तक फरार चल रहे मोस्ट वांटेड आदित्य इंसा को भगौड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के बाद से आदित्य इंसां को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगातार कोशिश में है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। हिंसा मामले में आदित्य इंसां सहित फरार अन्य आरोपियों के भी पोस्टर देश भर के कई अहम जगहों पर लगाए गए, लेकिन अब तक सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि आदित्य इंसां को भगौड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
मुकेश मल्होत्रा अभी भी एसआईटी में
हिंसा मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के इंचार्ज मुकेश मल्होत्रा के तबादले के बाद उन्हें जांच में आगे भी साथ रखने के लिए पुलिस की ओर से सरकार से प्रस्ताव भेजा गया है। एडीजीपी के नेतृत्व में गठित नौ में से पंचकूला एसआईटी के इंचार्ज मुकेश मल्होत्रा हिंसा मामले की जांच से जुड़े रहे। अब, इस मामले में सरकार की मंजूरी मिलने का पुलिस को इंतजार है।