फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   एचएमटी शॉपिंग कॉम्लैक्स की एक ही रात में चोरों ने तोड़े तीन दुकानों के ताले

एचएमटी शॉपिंग कॉम्लैक्स की एक ही रात में चोरों ने तोड़े तीन दुकानों के ताले

Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एचएमटी शॉपिंग कॉम्लैक्स की एक ही रात में चोरों ने तोड़े तीन दुकानों के ताले
एचएमटी शॉपिंग कॉम्लैक्स की एक ही रात में चोरों ने तोड़े तीन दुकानों के ताले
विज्ञापन

- दो दुकानों से चोरों ने 60 हजार से ज्यादा का चुराया सामान
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
एचएमटी आवासीय परिसर में स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने कांप्लेक्स में बनी हुई तीन दुकानों के ताले तोड़ नगदी के साथ-साथ हजारों रुपये का करियाना का सामना चोरी कर लिया। चोरी की वारदात का पता सबसे पहले विशाल प्रोविजन स्टोर के मालिक को पता चला जब वह बुधवार की सुबह दुकान पर पहुंचे। दुकानदार विशाल ने बताया कि दुकान के बाहर जूस की खाली बोतलें पड़ी हुई हैं जब उसने दुुकान का शटर देखा तो उसके ताले टूटे पड़े हुए थे और अंदर दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। विशाल ने बताया कि चोर दुकान के गल्ले में रखी नगदी, देशी घी, सिगरेट, तेल आदि सामान चोरी कर ले गए। विशाल ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत तकरीबन 30 हजार रुपये होगी।
इसके अलावा पतंजलि उत्पाद की दुकान पर भी चोरों ने सेंधमारी कर तकरीबन 30 हजार का सामान चोरी कर लिया। दुकान के मालिक गुरमीत कौर ने बताया कि शटर के दोनों तालों को तोड़कर चोर गल्ले में से करीब 3500 रुपये की नगदी और करीब 30 हजार रुपये के पतंजलि के उत्पाद जिसमें देशी घी, पेस्ट आदि अन्य सामन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं, तीसरी दुकान के मालिक केवल शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान शर्मा करियाना स्टोर से अज्ञात चोर दुकान के गल्ले में रखी नगदी ले गए जबकि दुुकान में रखा सामान को नहीं चुराया। दुकानदारों की शिकायत पर पिंजौर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed