फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी

Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी
विज्ञापन

हिंसा मामले में आरोपी आदित्य इंसा का नहीं मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हिंसा मामले में आरोपी आदित्य इंसा की तलाश में एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद आरोपी लगातार चकमा देने में कामयाब हो रहा है। दंगा मामले में नामजद कुछ और आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

उधर, बुधवार को एसआईटी ने बागपत के बरनावा स्थित आश्रम में भी छापेमारी की, लेकिन न तो आदित्य इंसा और न ही किसी अन्य आरोपी का सुराग मिल सका। आदित्य सहित मोस्ट वांटेड आरोपियों की सूची जारी करने के बाद इश्तेहार भी जगह जगह लगवाए गए, बावजूद इसके फरार चल रहे आरोपियों का सुराग नहीं मिल रहा है। 25 अगस्त, 2017 को पंचकूला में जब डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया गया था, इसके बाद हिंसा, आगजनी में 35 से अधिक लेागों की मौत भी हुई थी। एसआईटी लगातार फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक आदित्य इंसा की गिरफ्तारी में कामयाब नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed