{"_id":"5a888d344f1c1b641f8b645d","slug":"15188986951-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से कुकर्म, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से कुकर्म, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और रोहतक के ध्यानार्थ
नाबालिग से कुकर्म, आरोपी टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
- कुछ दिनों पहले जम्मू से ड्राइविंग सिखाने के बहाने लेकर आया था किशोर को
- आरोपी को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
16 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म के आरोपी टैक्सी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जींद के खड़क रामजी गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मबीर के तौर पर हुई है, जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा-377 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ड्राइवर सेक्टर-15 के एक मकान में रहता था। कुछ दिनों पहले जम्मू से लौटते वक्त उसने 16 वर्षीय किशोर को जम्मू में स्थित उसके गांव देवल में छोड़ने के बहाने लिफ्ट दिया था। उसके बाद वह उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले आया, जहां से आरोपी ड्राइवर उसे पंचकूला के सेक्टर-15 में ले आया और ड्राइविंग सिखानेे के बहाने अपने साथ रखने लगा। 16 फरवरी की रात, आरोपी ड्राइवर ने किशोर के साथ उस वक्त कुकर्म किया, जब वह सो रहा था। किशोर की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसकी मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
अश्लील हरकत के आरोप में एक अन्य की हो चुकी है गिरफ्तारी
पंचकूला में तीन दिन पहले भी महिला पुलिस कर्मियों के सामने ओल्ड पंचकूला में अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया था। महिला थाने की एसएचओ राजेश कुमारी के मुताबिक ऐसे आरोपियों को सबक सिखाने की हिम्मत दिखाई, जिससे युवतियों और महिलाओं के अंदर का डर खत्म होगा।