फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पत्नी की हत्या की साजिश में आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या की साजिश में आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या की साजिश में आरोपी पति गिरफ्तार
कैथल के ध्यानार्थ
विज्ञापन


पत्नी की हत्या की साजिश में एडवोकेट पति गिरफ्तार
कैथल निवासी ट्रक ड्राइवर ने साली मोनिका के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

- आरोपी एडवोकेट हत्या के लिए सुपारी का दिया था लालच
- आरोपियों से पूछताछ के बाद शव की होगी बरामदगी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पत्नी रजनी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एडवोकेट मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपी मोनिका और उसके जीजा संदीप को शुक्रवार को सात दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति को रविवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेगी। आरोपियों को डेढ़ लाख की सुपारी देने का लालच देकर हत्या की साजिश रची गई।
दरअसल, इस हत्या की आशंका उस वक्त और गहराने लगी थी जब 16 जनवरी से लापता रजनी की जूती मिलने सहित एक प्रत्यक्षदर्शी ने दो दिन पहले वहां पर एक महिला की लाश देखे जाने की बात कही थी। लाश देखने की जैसे ही पुलिस को भनक मिली, गुमशुदा रजनी की तलाश में पुलिस ने डंपिंग ग्राउंड के पास झाड़ियों में तलाशी के बाद वहां खुदाई भी की गई। खुदाई के बाद एक कुत्ते का शव बरामद हुआ था, जिसे दबाने के पीछे भी आरोपियों का ही हाथ है, जिसका खुलासा पूछताछ में होगा।
विज्ञापन

तलाक के एक मामले में मनमोहन की मुलाकात बुलंदशहर के पास सिकंदराबाद निवासी मोनिका से हुई। मोनिका फिलहाल मनीमाजारा में रहती थी, जबकि उसका जीजा ट्रक ड्राइवर संदीप मूल रूप से कैथल निवासी है। हत्या की साजिश के तहत ट्रक ड्राइवर को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देने का भरोसा भी दिया था। 16 जनवरी से गायब रजनी की हत्या मोनिका और उसके जीजा ने कर दी थी। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मनमोहन के कहने पर ही उन्होंने रजनी की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में शव की होगी बरामदगी
तीनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा होगा कि हत्या के पीछे किन-किन लोगों का हाथ रहा। आखिरकार, हत्या के बाद रजनी का शव कहां ले जाया गया या दबाया गया। कुत्ते के शव की बरामदगी के बाद भी यह बात सामने आने लगी थी कि पुलिस को गुमराह करने के लिए डंपिंग ग्राउंड के पास जानवर के शव को दफना दिया गया था।


सूरज थियेटर के नजदीक से हुई मनमोहन की गिरफ्तारी
हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी वकील मनमोहन को सूरज थियेटर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मनमोहन के पिता ने बताया कि 16 जनवरी को रजनी सुबह करीब 11.15 बजे घर से निकली थी। लेकिन शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने रात के वक्त मामला दर्ज कराया। उस दिन भी रजनी के नंबर से आखिरी कॉल, मोनिका के नंबर पर की गई थी। मोनिका ब्यूटी पॉर्लर का काम करती है जबकि दूसरा आरोपी संदीप, मूल रूप से कैथल का रहने वाला है और ट्रक ड्राइवर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed