{"_id":"5a2c0e184f1c1b156b8bb3c1","slug":"1512836768221-24-52-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में काफी समय से आईआरसीटीसी और रेलवे के बिना अनुमति अतिरिक्त चार्ज पर बुकिंग करता था रेल टिकट 21-24-52","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर में काफी समय से आईआरसीटीसी और रेलवे के बिना अनुमति अतिरिक्त चार्ज पर बुकिंग करता था रेल टिकट 21-24-52
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईबी ने अवैध रूप से रेल टिकट बुक करते एक को दबोचा
-जीरकपुर में काफी समय से आईआरसीटीसी और रेलवे के बिना अनुमति के अतिरिक्त चार्ज पर बुकिंग करता था टिकट
-सीआईबी ने 23 हजार रुपयों के साथ 13 रेल टिकट बरामद किए, मौके से 13 टिकट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
रेलवे में ट्रेनों के आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी और दलाली का तीन माह में दूसरी बार फिर भंडाफोड़ हुआ है। अंबाला रेलवे मंडल के अधीन आते जीरकपुर के एक साइबर कैफे में बिना अनुमति के रेलवे टिकट बनाने व बेचने का धंधा चल रहा था। इस कैफे के संचालक को क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्रांच (सीआईबी) और चंडीगढ़ आरपीएफ की टीम ने काफी रेलवे टिकटों के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को सीआईबी और आरपीएफ की टीम ने सुखदेवराज की अध्यक्षता में शिवम डॉक्यूमेंट सेंटर और साइबर कैफे के संचालक गौरव को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शनिवार को चंडीगढ़ रेलवे पुलिस फोर्स थाने में रेलवे एक्ट की धारा-143 के तहत मामला दर्ज कर उसे अंबाला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, जीरकपुर में अवैध तरीके से रेलवे टिकट बुकिंग की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। इस एजेंसी को आईआरसीटीसी या रेलवे की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। इस पर सीआईबी टीम के इंचार्ज सुखदेव राज ने टीम के साथ शनिवार को करीब एक बजे रेड की और कैफे संचालक गौरव को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 23 हजार रुपये और 13 टिकट बरामद की।
विज्ञापन
कमीशन पर तैयार करता था टिकट
आरपीएफ एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव अवैध रूप से टिकट बुक करता था। इसके एवज में यात्रियों से प्रति व्यक्ति टिकट 200 रुपये अतिरिक्त चार्ज लेता था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम कई मेल आईडी बनाई हुई थी, जिसकी सहायता से वह टिकट बुक करता था। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और अन्य डॉक्यूमेंट्स जब्त किए गए हैं।
अक्तूबर में मौलीजागरां से पकड़ा गया था एक युवक
इसी साल अक्तूबर में मौलीजागरां से एक युवक को पुलिस ने आईआरसीटीसी से बिना अनुमति लिए रेलवे टिकट बुकिंग करने वाले को गिरफ्तार किया था। उसके पास के कई रेलवे टिकटें और पैसे भी मिले थे। वह घर के कई सदस्यों की आईडी प्रूफ पर एक व्यक्ति से सौ से दो सौ रुपये एक्स्ट्रा चार्ज लेकर रेलवे टिकट की बुकिंग करता था।