फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सीएमओ को सौंपा स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन, बोले-जल्द पूरी की जाए डिमांड

सीएमओ को सौंपा स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन, बोले-जल्द पूरी की जाए डिमांड

Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ को सौंपा स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन, बोले-जल्द पूरी की जाए डिमांड
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

-सीएमओ को सौंपा स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के दर्जनों कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में भी अपनी मांगों को लेकर रोष जताते रैली निकाली। कर्मचारियों ने सीएमओ डॉ. संजीव त्रेहन को स्वास्थ्य मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। इस पर सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटे। एमपीएचडब्ल्यू के जिला प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि अगस्त 2015 में एसोसिएशन की राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ समझौता किया गया था। इसका ऐलान स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं किया था, लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी वह योजनाएं आज तक लागू नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2015 को एसोसिएशन से किए गए समझौते को तत्काल लागू किया जाए।
पंजाब की तर्ज पर मिले वेतन
गुरमीत सिंह ने विभाग के सामने एसोसिएशन की ओर से मांग की कि पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए। वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू किया जाए। आरसीएच के अंतर्गत कार्यरत एएनएम और एमपीएचडब्ल्यू (फीमेल) को 2 साल के सेवाकाल के आधार पर नियमित किया जाए। नियमित होने तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से 26 अक्तूबर 2016 को जारी फैसले के अनुसार समान काम-समान वेतन लागू किया जाए।
विज्ञापन

सभी रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत भर्ती हो आरसीएच के तहत
प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि एएनएम और एमपीएचडब्ल्यू (फीमेल) में से समायोजन के जरिए और 50 प्रतिशत पदों को सीधी नियमित भर्ती प्रक्रिया से भरा जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा, मरीज देखभाल भत्ता, जोखिम भत्ता व मोबाइल भत्ता लागू किया जाए। सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूरी दवाइयां, रजिस्टर व रक्त पट्टिकाओं की जांच के लिए माइक्रोस्कोप उपलब्ध कराए जाए। इसके साथ ही एमपीडब्ल्यू (मेल) को माइक्रोस्कोपी समेत सभी प्रकार की ट्रेनिंग भी दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed