फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पति की हत्या मामले में पत्नी और ससुर गिरफ्तार

पति की हत्या मामले में पत्नी और ससुर गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या मामले में पत्नी और ससुर गिरफ्तार
पति की हत्या मामले में पत्नी और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

अब भी मारपीट के अन्य आरोपी हैं फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पति की हत्या मामले में आरोपी पत्नी और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल पत्नी के दोस्त आशीष की पुलिस को अब भी तलाश है। सेक्टर-19 में तीनों ने मिलकर किशन दयाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए परिजन अड़े हुए हैं। उधर, मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
दीपा और किशन के बीच पहले भी झगड़े होते थे, जिसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। बावजूद इसके पत्नी, सेक्टर-19 में अपने ससुराल आती जाती थी। इसी रंजिश में दीपा ने अपने दोस्त आशीष और पिता सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर किशन के साथ हेलमेट, डंडे से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी दीपा और उसके पिता का गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव का करेंगे अंतिम संस्कार
परिजनों का आरोप है कि आशीष सहित मारपीट के वक्त मौजूद छह-सात आरोपियों की अब तक पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। मृतक के भाई महेश तिवारी ने बताया कि उनके भाई की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को ही गिरफ्तार किया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आशीष को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। जिस व्यक्ति ने किशन दयाल तिवारी की हत्या होते देखा था उस व्यक्ति का भी पुलिस ने अब तक बयान दर्ज नहीं किया है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बता दें कि बुधवार को आशीष और दयाल की पत्नी दीपा ने किशन को पार्क में बुलाया और इसके बाद कई अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की थी। मारपीट में वह इस कदर जख्मी हो गया कि अगली सुबह उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी सोमनाथ ने बताया कि किशन दयाल को उसके ससुर, पत्नी, आशीष सहित दो अन्य लोगों ने मारा है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed