फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   युवक पर हमला, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

युवक पर हमला, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
युवक पर हमला, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर
युवक पर हमला, हालत गंभीर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

पुलिस ने आठ के खिलाफ दर्ज किया मामला, पुलिस बोली-जल्द होगी गिरफ्तारी
दूध की ग्राहकी को लेकर चल रही रंजिश नहीं हो रही खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
गांव गढ़ी कोटाहा में एक युवक पर आठ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से घायल ने एक दुकान में घुसकर जान बचाई। युवक पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। सूत्रों के मुताबिक छह महीने पहले भी एक लड़की से बातचीत होने से गुस्साए इन्हीं हमलावरों ने युवक को गांव में पीटा था। जिसके बाद मई में पंचकूला में दूध बेचने की रंजिश को लेकर पंचकूला में इन्हीं में से तीन आरोपियों ने युवक पर दूसरी बार हमला किया था। दूध की ग्राहकी को लेकर रंजिश खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, अब मंगलवार को फिर से युवक पर जानलेवा हमला किया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव रैहना निवासी दूध बेचने का काम करने वाला 20 वर्षीय युवक इस्लाम पुत्र गफूर 14 जुलाई शाम को लगभग साढे छह बजे गांव गढी कोटाहा में दूध बेच रहा था। जैसे ही वह एक गली में दूध देने गया तो वहां घात लगाए बैठे युवकों ने हथियारों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल इस्लाम ने एक दर्जी की दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल को गांववासियों ने रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जीएमसीएच-32 से उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई भेजा गया है। घायल युवक के चाचा अलीजान ने बताया कि तीन महीने पहले भी इन्हीं हमलावरों में से तीन युवकों ने इस्लाम पर पंचकूला में हमला कर दिया था। बाद में इनमें समझौता हो गया और लेकिन आरोपियों ने दोबारा अब हमला कर दिया। रायपुररानी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घायल के बयान के बाद गांव आसरेवाली निवासी दो युवकों काला पुत्र मेजर और काला, पुत्र सलामुद्दीन के अलावा गांव सुल्तानपुर निवासी कमालदीन पुत्र मेहरदीन, काला पुत्र नीफा, मुस्ताकिम पुत्र मेहरदीन, इकबाल पुत्र भूरा, कुरा पुत्र बुधु, अलीम पुत्र जयमल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed