फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 year old student committed suicide in Bhiwani

Bhiwani News: स्कूल में मारपीट से आहत 15 वर्षीय छात्र का खौफनाक कदम, घर में फांसी के फंदे पर झूला

Wed, 01 Mar 2023 06:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Mar 2023 06:29 PM IST
सार

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में निजी स्कूल के प्रिंसिपल, स्टाफ सदस्य व स्कूल के एक अन्य विद्यार्थी व उसके माता-पिता पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिना नामजद किए छह पर केस दर्जकर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
15 year old student committed suicide in Bhiwani
मृतक की फाइल फोटो व कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव चांग निवासी एक किशोर ने स्कूल में मारपीट से आहत होकर फांसी लगा ली। आनन-फानन छात्र के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अमन (15) नौंवी कक्षा का छात्र था। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी शिकायत में निजी स्कूल के प्रिंसिपल, स्टाफ सदस्य व स्कूल के एक अन्य विद्यार्थी व उसके माता-पिता पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिना नामजद किए छह पर केस दर्जकर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतक के पिता रवि ने शिकायत में बताया कि उसकी तीन संतानें हैं। दो बेटी व एक बेटा है। उसका बेटा चांग स्थित आइडियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता था। बेटा रोजाना की तरह स्कूल गया था। जबकि वह भतीजी को स्कूल से लेकर आ रहा था। भतीजी ने उसे बताया कि अमन के साथ उसकी कक्षा में मारपीट हुई है। मारपीट के बाद अमन को प्रिंसिपल ऑफिस ले जाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानने के बाद उसने स्कूल के प्रिंसिपल के पास फोन मिलाया और घटना के बारे में जानने की कोशिश की। प्रिंसिपल ने उसको अगले दिन स्कूल में आकर बात करने को कहा। इसके बाद शाम को करीब चार बजे अमन घर आ गया और कपड़े बदलकर बिना खाना खाए अपने चाचा के घर चला गया। करीब 20 मिनट बाद जब वे चौबारे में गए तो अमन फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदा से उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

 

पुलिस को एक किशोर के फंदे पर लटकर खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। इस मामले में शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता रवि के बयान के आधार पर आईडियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल समेत अन्य पर धारा 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है।  रमेश चंद्र, प्रभारी सदर पुलिस थाना, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed