{"_id":"5954057a4f1c1b51178b45d1","slug":"14986786946-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाईल फैक्टरी के संचालक व डेयरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाईल फैक्टरी के संचालक व डेयरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज।
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइल फैक्टरी के मालिक पर 420 का केस दर्ज
बरवाला। सीएम फ्लाइंग टीम व रायपुररानी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मंगलवार को खंडे के गांव खेतपुराली व गणेशपुर के नजदीक टाइलें बनाने वाली एक चौधरी नाम की टाइल की फैक्टरी में छापेमारी कर सरकारी सीमेंट के करीब 355 भरे थैले व अन्य खाली थैले बरामद किए हैं। पुलिस ने फैक्टरी संचालक गुरनाम सिंह खेतपुराली के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फूड सेफ्टी ऑफिसर व सीएम फ्लाइंग टीम ने मंगलवार को ही त्रिलोकपुर चौक रायपुररानी में स्थित अनिल डेयरी व स्वीट्स शॉप का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान दुकान में दूध के ड्रम मेें एक मरा चूहा व मक्खियां मिलीं थीं। दुकान में साफ-सफाई का भी अभाव था। खाद्य पदार्थों में गंदगी पाई गई थी। इस पर पुलिस ने डेयरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।