{"_id":"5952b7604f1c1bcb058b47ac","slug":"149859316310355-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राईवेट फैक्टरी में प्रयोग किए जा रहे सरकारी सीमेंट के 355 थैले बरामद।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राईवेट फैक्टरी में प्रयोग किए जा रहे सरकारी सीमेंट के 355 थैले बरामद।
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइलों की फैक्टरी में मिले सरकारी सीमेंट के बैग
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
सीएम फ्लाइंग टीम व रायपुररानी पुलिस ने अभियान चलाकर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव खेतपुराली व गणेशपुर के पास टाइलें बनाने वाली एक फैक्टरी में प्रयोग किए जा रहे सरकारी सीमेंट के करीब 355 थैले भरे व कई खाली थैले बरामद किए हैं। टीम के डीएसपी राजेश लोहान व एसएचओ रायपुररानी अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खेतपुराली व गणेशपुर के नजदीक टाइलें बनाने वाली एक फैक्टरी में सरकारी सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने संयुक्त अभियान चलाकर फैक्टरी में प्रयोग किए जा रहे सरकारी सीमेंट के थैले बरामद किए। इन थैलों पर नोट फॉर रिटेल सेल लिखा था। सीएम फ्लाइंग टीम व पुलिस ने इन थैलों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।