फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 year old child died due to drowning in canal in Firozpur

Firozpur News: नहर में दो बच्चे बहे, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरे की मौत, चार बहनों का इकलौता भाई था लवकुश

Mon, 04 Jul 2022 08:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 08:13 PM IST
सार

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस पार्टी संग वहां पहुंचे। गांव के लोगों और गोताखोरों ने लवकुश की तलाश शुरू की। गोताखोरों ने नहर का काफी इलाका छाना। गांव चक जमालगढ़ के पास लवकुश का शव मिला। जीत ने बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा था।

विज्ञापन
14 year old child died due to drowning in canal in Firozpur
लवकुश की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव चक महंतावाला से गुजरती नहर में नहाते समय दो बच्चे बह गए। आसपास खेत में धान लगा रहे ग्रामीणों ने किसी तरह एक बच्चे को बचा लिया, जबकि दूसरा बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। गांव चक जमालगढ़ के पास बच्चे का शव बरामद हो गया है। मृतक बच्चा चार बहनों का इकलौता भाई था। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही गुरुहरसहाए थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह जलालाबाद में एक गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। पीड़ित पिता जीत सिंह निवासी चक महंता वाला ने बताया कि वह खेतों में धान की फसल लगाने गए थे। उनका बेटा लवकुश (14) जो सातवीं कक्षा में पढ़ता है, वह अपने दोस्त के साथ नहर में नहाने चला गया।
विज्ञापन


नहर में पानी का बहाव तेज था। दोनों नहर में नहाने उतरे। पानी के तेज बहाव में दोनों डूबने लगे। बच्चों का शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह एक बच्चे को नहर से निकाल लिया। जबकि पानी के तेज बहाव में लवकुश नहर में डूब गया और लापता हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिस पार्टी संग वहां पहुंचे। गांव के लोगों और गोताखोरों ने लवकुश की तलाश शुरू की। गोताखोरों ने नहर का काफी इलाका छाना। गांव चक जमालगढ़ के पास लवकुश का शव मिला। जीत ने बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed