फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12th Class Student Kidnapped and Murdered in Ludhiana of Punjab

लुधियानाः दहशरा देखने गया था 12वीं का छात्र, लाश बनकर लौटा घर, देखकर बेहोश हो गई मां

Sun, 21 Oct 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 21 Oct 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
12th Class Student Kidnapped and Murdered in Ludhiana of Punjab
dead body - फोटो : डेमो
12वीं का एक छात्र दशहरा मेला देखने के लिए दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन लाश बनकर लौटा। उसकी हालत देखकर मां बेहोश हो गई, चीख पुकार मच गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है। ढंडारी कलां में दशहरा मेला देखने गए 12वीं के छात्र को अगवा कर तेज हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी उसे घायल हालत में गांव मलिपुर के पास फेंककर फरार गए।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात नाजुक होने के कारण उसे डीएमसी रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। थाना दोराहा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

लड़की बनी वजह

12th Class Student Kidnapped and Murdered in Ludhiana of Punjab
Dead Body
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक की किसी लड़की के साथ दोस्ती थी। इस बात का पता उसके भाई को लग गया था। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के मोबाइल पर आई कॉल के रिकॉर्ड के आधार पर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार ढंडारी कलां निवासी अवतार सिंह (22) सरकारी स्कूल में प्लस टू का छात्र था। शुक्रवार को घर से दशहरा मेला देखने के लिए गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। देर रात उसे गंभीर हालत में गांव मलिपुर के पास पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरदीप सिंह के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed