{"_id":"64a11d6ce65c97f3b8091743","slug":"11th-class-girl-student-commits-suicide-in-karnal-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवक का फोन आते ही फंदे पर झूली 11वीं की छात्रा, मनचले की हरकतों से थी परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal News: युवक का फोन आते ही फंदे पर झूली 11वीं की छात्रा, मनचले की हरकतों से थी परेशान
Sun, 02 Jul 2023 12:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:18 PM IST
सार
पिता ने बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। गांव का ही एक युवक छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी ने एक-दो बार छात्रा के साथ गलत हरकत भी की। छात्रा आरोपी की हरकतों से काफी परेशान रहने लगी। इसके बाद छात्रा ने परिजनों से आपबीती बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में मनचले से परेशान होकर 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने छात्रा के शव को देखा और पिता को सूचना दी। पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि वह मजदूरी करने और बेटा मेडिकल स्टोर पर काम करने गया था। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा और उसकी दादी घर पर थीं। इसी दौरान किसी युवक को फोन आया। इसके बाद छात्रा ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। आसपास के लोगों ने कमरे में छात्रा का शव लटकते देखा।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। गांव का ही एक युवक छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी ने एक-दो बार छात्रा के साथ गलत हरकत भी की। छात्रा आरोपी की हरकतों से काफी परेशान रहने लगी। इसके बाद छात्रा ने परिजनों से आपबीती बताई।
विज्ञापन
परिजन युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को पूरी बात बताई। आरोपी के परिजनों ने उस समय कहा कि बेटा भविष्य में दोबारा गलती नहीं करेगा। छात्रा के पिता का आरोप है कि युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी बेटी पर जबरन दबाव बनाया। इसी से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।