फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 year old girl attempts suicide in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: 11 साल की बच्ची ने की खुदकुशी की कोशिश, युवती की अश्लील हरकतों से थी परेशान

Thu, 07 Oct 2021 08:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 08:31 PM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 11 साल की बच्ची ने आत्महत्या की कोशिश की। छोटी बहन ने समय रहते चिल्ला कर उसकी जान बचा ली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक युवती और उसके ब्वायफ्रेंड की अश्लील हरकतों से परेशान थी। 

विज्ञापन
11 year old girl attempts suicide in Rewari of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किराये पर रह रही युवती की अश्लील हरकतों से परेशान मकान मालिक की 11 वर्षीय बेटी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती ने फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी। युवती की अश्लील हरकतों और धमकी से परेशान होकर बच्ची ने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन छोटी बहन ने उसे ऐसा करते हुए देखकर शोर मचा दिया, जिससे परिवार के लोगों ने उसकी जान बचाई। 

विज्ञापन


बच्ची के पिता ने शहर थाना में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि मंगलवार की रात करीब दो बजे उनकी छोटी बेटी रोती हुई आई और बताया कि दीदी कमरे में फांसी लगा रही है। वह कमरे में पहुंचे और बेटी को फंदा लगाने से रोका। 
विज्ञापन


बेटी ने बताया कि उनके घर में किराये पर रहने वाली दीदी ने उसकी अपने ब्वायफ्रेंड से मोबाइल पर बात कराई थी। उसकी अश्लील फोटो खींचकर अपने ब्वायफ्रेंड को भेज दी और उसका मोबाइल नंबर भी दे दिया। युवती का ब्वायफ्रेंड उसे फोन कर परेशान कर रहा है। युवती ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत भी की। उसने विरोध किया तो उसने छोटी बहन को उठवा देने और उसकी अश्लील फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद युवती कमरा खाली करके कहीं और रहने चली गई। अब वह वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करने की धमकी देती है। युवती की धमकी व हरकतों से परेशान होकर 11 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाने का प्रयास किया लेकिन छोटी बहन के जाग जाने के कारण जान बच गई। 


बच्ची के पिता ने बुधवार को युवती व उसके ब्वायफ्रेंड के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवती हिसार की रहने वाली है। पुलिस युवती व उसके ब्वायफ्रेंड की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed