छत से घर पहुंचा चाचा, कमरे में दिखा होश उड़ाने वाला मंजर, हाथ-पांव बंधे और फंदे पर लटका था भतीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के अशोक विहार कॉलोनी के एक मकान में हाथ-पांव बंधे हुए किशोर का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। किशोर के शव को फंदे पर लटका देख उसके चाचा ने इसकी सूचना घर के परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए व एफएसएल टीम को सूचना दी।
देर शाम बाद शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पंचनामा के बाद शवगृह में रखवा दिया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। किला थाना पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
किला थाना क्षेत्र अशोक विहार कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय रजत गुप्ता 10वीं कक्षा का छात्र था। उसके चाचा मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वो घर पर खाना खाने के लिए आया था।
उसके बड़े भाई उदराज का कमरा उसके कमरे के साथ ही है। घर का मेन गेट अंदर से बंद था। उसने काफी देर तक दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खोला।
चाचा को लगा कि शायद रजत सो रहा होगा। इसलिए वो दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद चाचा घर के बाहर ही बैठ गया। चाचा ने बताया कि वो घर के बाहर इसलिए बैठ गया था, क्योंकि हमेशा दोपहर एक बजे बिजली कट लगता है।
उन्हें उम्मीद थी कि बिजली कट लगने के बाद शायद रजत की नींद खुल जाए और वो दरवाजा खोल दे। लेकिन बिजली कट लगने के बाद उसने दरवाजा नहीं खोला तो वो पड़ोसियों की छत से सीढ़ी लगाकर घर के भीतर घुसा।
भीतर घुसने के बाद उसने देखा कि मेन गेट अंदर से बंद था व रजत के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। वो कमरे के अंदर घुसा तो उसने देखा कि पंखे पर चुन्नी के सहारे रजत का शव फंदे पर लटका हुआ है।
मृतक रजत से बड़ा भाई शुभम है, जो कि 11वीं कक्षा का छात्र है। रजत से एक छोटा भाई है। वह कानपुर स्थित अपनी नानी के घर रहता है। रजत के पिता उदराज की संजय चौक पर फल की दुकान है। रजत की मां सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे दिल्ली स्थित ननद के घर कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।
- तीन मुख्य बिंदु, जो कर रहे हत्या की ओर इशारा:
1 - मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे, इसके अलावा उसके पांव भी हरे रंग की उसकी मां की चुन्नी से बांधे हुए थे।
2 - खून बेड की बजाय, बेड से नीचे जमीन पर बहा हुआ था।
3 - बेड पर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद इस पर चढ़कर रजत फंदे तक पहुंचा हो। लेकिन उसने खुद फंदा लगाया होता तो वो मरने से कुछ सेकेंड पहले छटपटाता जरूर। जिससे वो सिलिंडर भी नीचे गिरता, क्योंकि फंदे से सिलिंडर मात्र 2 फीट की दूरी पर था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या या आत्महत्या के बारे में स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था। मृतक के चाचा ने किशोर को फंदे पर लटका हुआ देखा था। अभी आगामी कार्रवाई जारी है। - सतीश वत्स, डीएसपी थाना किला।