फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   10th girl student born girl child, rape victim born child, rape accused, rape, kurushetra, haryana

10वीं की छात्रा ने जन्मी बच्ची, मां बोली कि अब इसे पालेगा कौन?

Tue, 20 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 20 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
10th girl student born girl child, rape victim born child, rape accused, rape, kurushetra, haryana
दो घंटे रोजाना पढ़ाई के लिए निकाल रही है पीड़िता
10वीं में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप हुआ, वो चुप रही लेकिन अब वो मां बन चुकी है। उसने बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन


मां को चिंता है कि कुंवारी मां की बच्ची को कौन पालेगा? घटना, कुरुक्षेत्र की है। यहां गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की ने सोमवार तड़के एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, डिलीवरी नार्मल हुई, लेकिन प्रीमचेयोर होने के चलते बच्ची की हालत नाजुक है। उसे फिलहाल स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में रखा गया है। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत नाजुक है। 

गौरतलब है कि करीब सात महीने इस 10वीं की छात्रा से गैंगरेप हुआ था। कुछ ही दिन पहले पता चला कि ये छात्रा साढ़े 6 महीने से प्रेग्नेंट है।

साढ़े छह महीने बाद अबॉर्शन संभव नहीं था। वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर अफसर सविता राणा का कहना है कि पीड़िता खुद नाबालिग है। ऐसी स्थिति में वह बच्ची का लालन-पालन नहीं कर सकती। इस संबंध में चाइल्ड वलफेयर कमेटी कोई कदम उठाएगी।
विज्ञापन

पुलिसवाली बनकर हासिल करूंगी इंसाफ

10th girl student born girl child, rape victim born child, rape accused, rape, kurushetra, haryana
डिलीवरी नार्मल हुई, लेकिन प्रीमचेयोर होने के चलते बच्ची की हालत नाजुक
पीड़िता ने बताया कि वह जबसे अस्पताल में दाखिल हुई, दो घंटे रोजाना पढ़ाई के लिए निकाल रही है। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पुलिस में नौकरी करना चाहती है। वह पुलिस डिपार्टमेंट में जाकर वह रेप पीड़िताओं की आवाज उठाएगी।

पीड़िता ने की आरोपियों की पहचान
पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। इनकी शिनाख्ती परेड कराई, जिसमें पीड़िता ने दोनों को पहचाना। जिन जगहों पर उसके साथ गलत काम किया, पुलिस ने उन सभी जगहों की निशानदेही भी की है। वहीं आरोपियों से भी सख्ती से पूछताछ की, हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed