{"_id":"5be00c04bdec22697300bc23","slug":"10th-class-student-murder-by-three-boys-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः पार्टी के बहाने ले जाकर 3 दोस्तों ने की दसवीं के छात्र की हत्या, छिपा दिया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः पार्टी के बहाने ले जाकर 3 दोस्तों ने की दसवीं के छात्र की हत्या, छिपा दिया शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Dead Body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दोस्तों ने दसवीं कक्षा के छात्र स्वरूप सिंह (18) की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश मृतक के चाचा रंजीत सिंह के भैंसों वाले कमरे में छिपा दी। आरोपी शनिवार रात छात्र को पार्टी के बहाने घर से लिवा कर गए थे। सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह धामी और थाना सदर के एसएचओ भोला सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी तीनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। फिरोजपुर जिले के ढंढी खुर्द निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे गांव के रहने वाले सर्बजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, रेशम सिंह पुत्र प्यारा सिंह व मंगत सिंह पुत्र जंगीर सिंह उसके बेटे स्वरूप सिंह को पार्टी के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। सभी बच्चे बालिग हैं। देर रात तक स्वरूप घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी गांव में तलाश शुरू कर दी। उसके बारे में रिश्तेदारों में भी पूछताछ की गई। लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लगा।
सतनाम ने बताया कि उसके बेटे स्वरूप की लाश भैंसों वाले कमरे में मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे स्वरूप की हत्या उक्त तीनों दोस्तों ने की है। उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह व थाना सदर प्रभारी भोला सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएचओ भोला सिंह ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव फाजिल्का के सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि सतनाम सिंह के बयान पर आरोपी सरबजीत सिंह, रेशम सिंह व मंगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी निकलेगी।