{"_id":"62936512bd5b8a56ac7a1b58","slug":"10-mobiles-found-in-ludhiana-and-firozpur-jails-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime News: पंजाब की जेलों में मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी, लुधियाना में छह और फिरोजपुर में चार मोबाइल मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime News: पंजाब की जेलों में मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी, लुधियाना में छह और फिरोजपुर में चार मोबाइल मिले
Sun, 29 May 2022 05:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 May 2022 05:54 PM IST
सार
पंजाब की जेलों में मोबाइल मिलने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। लुधियाना और फिरोजपुर की जेलों में मोबाइल पकड़े गए हैं। जेल प्रशासन भी लगातार सर्च अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेलों में लगातार मिल रहे मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब के जेल मंत्री ने आदेश जारी कर रखा है कि अगर किसी भी जेल से मोबाइल फोन या फिर आपत्तिजनक सामान मिला तो जेल अधीक्षक जिम्मेदार होगा। लुधियाना की केंद्रीय जेल में पिछले कई दिनों से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
शनिवार को भी जेल प्रशासन ने जांच किया तो चार आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन मिले हैं। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत डिविजन सात पुलिस को दी। इसके बाद हरिओम, हरदीप सिंह, प्रिंस अग्रवाल और गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने सेंट्रल जेल के सहायक अधीक्षक सरूप चंद की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत पत्र में उन्होंने बताया कि 27 मई को पुलिस, जेल गार्ड और सीआरपीएफ टीम ने जेल की बैरकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आरोपियों के पास छह मोबाइल फोन मिले। ऐसा कर आरोपियों ने जेल नियमों का उल्लंघन किया है। हरदयाल सिंह ने कहा कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
फिरोजपुर जेल में चार मोबाइल, मादक पदार्थ व अन्य सामग्री समेत चार हवालाती काबू
फिरोजपुर जेल में अधिकारियों ने बैरकों में दबिश देकर चार मोबाइल, दो डाटा केबल, दो चार्जर व 43 मादक पदार्थ की पुड़ियों समेत चार हवालाती पकड़े हैं। थाना सिटी पुलिस ने रविवार को जेल के सहायक अधीक्षक जसवीर सिंह की शिकायत पर चार बंदियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक अधीक्षक जसवीर सिंह ने मुलाजिमों संग विभिन्न बैरकों में औचक दबिश दी। ड्यूटी पर तैनात मुलाजिमों ने बाहर से जेल परिसर में फेंके चार पैकेट सहायक अधीक्षक को लाकर दिया। पैकेट खोलकर देखा तो इसमें से 25 जर्दें की पुड़िया, दो डाटा केबल, दो चार्जर, एक मोबाइल (बैटरी व सिम कार्ड समेत) व दो डिब्बी सिगरेट थी। इसके अलावा वार्ड नंबर-तीन के अहाते में दो पैकेट मिले, जो किसी ने बाहर से जेल के अंदर फेंके थे। इन पैकेटों को खोलकर देखा तो इसमें18 जर्दें की पुड़िया मिली हैं।
इसी तरह जेल मुलाजिमों ने बैरक नंबर-तीन में दबिश देकर वहां वॉशबेशन के नीचे से एक मोबाइल व एक अन्य जगह पर पड़ा मोबाइल बरामद किया है। जेल मुलाजिमों की टीम ने बैरकों में बंद संदिग्ध बंदियों की तलाशी ली गई। हवालाती मक्खन सिंह निवासी तुरकां वाली जिला फाजिल्का, हरजिंदर सिंह, सतविंदर सिंह व धवन सिंह निवासी चक टाहली वाला (जलालाबाद) जिला फाजिल्का की तलाशी लेने पर एक मोबाइल मिला है, जिसमें बैटरी व सिमकार्ड था। उधर, थाना सिटी पुलिस ने जेल के सहायक अधीक्षक जसवीर सिंह की शिकायत पर आरोपी मक्खन सिंह, हरजिंदर सिंह, सतविंदर सिंह व धवन सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।