फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 lakh rupees looted in Sangrur of punjab

संगरूरः घर में घुसकर नकाबपोश लुटेरों ने की फायरिंग, 10 लाख रुपये लूटे, महिला घायल

Thu, 29 Nov 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर ( पंजाब) Updated Thu, 29 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees looted in Sangrur of punjab
लूट के बाद बिखरा सामान

पंजाब के संगरूर के अहमदगढ़ में नकाबपोश लुटेरों ने एक घर में घुसकर दस लाख रुपये की लूट की। इस दौरान लुटेरों ने गोली भी चलाई जिसके छर्रे लगने से महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक कृष्णा सेनेटरी के मालिक विजय कुमार के घर में बुधवार देर रात चार नकाबपोश लुटेरे ऊपरी मंजिल से घुस आए। कमरे में सो रहे विजय कुमार के बेटे रमन और उसकी पत्नी श्वेता ने जब आवाज सुनकर दरवाजा खोला तो अंदर घुसते ही एक लुटेरे ने गोली चला दी।

विज्ञापन


 गोली दीवार में लगने के बाद उसके छर्रे श्वेता के मुंह पर जा लगे जिससे वह घायल हो गई। लुटेरों ने रमन कुमार को काबू कर लिया और कमरे में रखी साढे़ तीन लाख रुपये कर नकदी उठा ली। इसके बाद उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे विजय कुमार और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर काबू करके घर की तलाशी करनी शुरू कर दी और वहां से भी नगदी और जेवर लूट लिए। लूटे गए सामान की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि लुटेरे हिंदी बोल रहे थे और उनके पास देसी रिवाल्वर, चाकू और रॉड थी। जाते समय लुटेरों ने सभी के मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। छर्रे लगने से घायल श्वेता को इलाज के लिए लुधियाना ले जाया गया है। वहीं लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ डीएसपी पलविंदर सिंह और एसएचओ शशि कपूर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इसके अलावा फिंगर प्रिंट माहिरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed