फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime

शराब न मिलने पर व्यक्ति पर पत्थर से हमला कर की हत्या

Sat, 23 Nov 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
सेक्टर-52 स्थित टीन कॉलोनी में शराब न पिलाने पर एक कुक ने होटल कर्मचारी के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने महज पांच घंटे में मामले को सुलझाकर आरोपी कुक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान कजहेड़ी के होटल माया पैलेस निवासी बंगाला (50) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-52 निवासी विपिन सिंह (28) के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-52 स्थित टीन कालोनी के सरकारी शौचालय के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति पड़ा है। साउथ एएसपी नेहा यादव सेक्टर-36 थाना प्रभारी रणजोध सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यक्ति को जीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुरुआती जांच में शव के पास एक मोबाइल बरामद हुआ। जांच में पता चला कि मृतक का नाम बंगाला है और वह कजहेड़ी स्थित होटल माया पैलेस में काम करता था। शिकायतकर्ता नहीं होने पर पुलिस ने पीसीआर कर्मी के बयानों पर मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद रणजोध सिंह की अगुवाई में एक टीम बनाकर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

होटल में इकट्ठे पी शराब
पुलिस जांच में सामने आया कि वीरवार रात बंगाला के पास होटल में विपिन नाम युवक आया था। पुलिस न विपिन के बारे में सारी जानकारियां इकट्ठा कीं। विपिन उत्तराखंड भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वीरवार रात को वह होटल माया में पैसे लेने के लिए गया था। इस दौरान उसने होटल कर्मी बंगाला के साथ बैठ कर शराब पी। शराब खत्म होने पर देर रात दोनों सेक्टर-52 में वाइन शॉप पर गए, लेकिन रात ज्यादा होने के चलते शराब नहीं मिली। इससे नाराज होकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान उसने वहां पड़ा हुआ एक पत्थर बंगाला के माथे पर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुक का काम करता है आरोपी
आरोपी मूलरूप से उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। वह पिछले काफी समय से सेक्टर-35 स्थित एक होटल में बतौर कुक काम करता है। दोनों के बीच अच्छी खासी दोस्ती थी। मृतक उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई का रहने वाला था। वह माया होटल में रहकर वहां की देखभाल करता था। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल पत्थर को बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed