फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime

दुष्कर्म के मामले में भगौड़े आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में दस साल की सजा काटने के दौरान जमानत पर रिहा होने के बाद लंबे समय से भगोड़े को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान टीन कॉलोनी निवासी जीत लाल (40) के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस ने जीत लाल को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जीत लाल को सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई में एएसआई कुलदीप सिंह की टीम ने सेक्टर-52 से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-34 थाना पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रोशन, मदन और जीत लाल को गिरफ्तार किया था। केस में ट्रायल के दौरान अदालत द्वारा उपरोक्त सभी को दोषी करार दिया। दस साल की सजा के साथ-साथ जुर्माने भी लगाया गया था। करीब डेढ़ साल के बाद दोषी जीत लाल ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की। बाद में जीत लाल को जमानत मिल गई। इसके बाद वह लंबे समय से फरार था। चंडीगढ़ पुलिस जीत लाल की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed