फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime Branch caught drug paddler with a heroine of 1.5 lakh

क्राइम ब्रांच ने नशा तस्कर को डेढ़ लाख की हीरोइन के साथ पकड़ा

Sun, 31 May 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Crime Branch caught drug paddler with a heroine of 1.5 lakh
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच की टीम ने आईटी पार्क स्थित डीटी मॉल के पास से नशा तस्कर से करीब डेढ़ लाख रुपये की हेरोइन बरामद की है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने पंचकूला सेक्टर-5 निवासी अमित सेठी (43) के खिलाफ एनडीपीएस 21 एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव अंबस्ता की अगुवाई में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों व सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने आईटी पार्क स्थित सिटी मॉल के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। पुलिस टीम को देखते ही वह वापस मुड़ गया। टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आनाकानी करने लगा। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आईटी पार्क थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। क्राइम ब्रांच के अनुसार, पकड़ी गई हेरोइन के कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये के आसपास है। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि, आरोपी अमित सेठी के खिलाफ इससे पहले सेक्टर 11 और सेक्टर 17 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed