फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crime Branch bringing gangster in Ambala Jail to Chandigarh to solve the mystery of firing

पूछताछः फायरिंग की गुत्थी सुलझाने को अंबाला जेल से गैंगस्टर को चंडीगढ़ ला रही क्राइम ब्रांच

Fri, 05 Jun 2020 02:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch bringing gangster in Ambala Jail to Chandigarh to solve the mystery of firing
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में रोजाना कड़ी-दर-कड़ी जुड़ती जा रही है। क्राइम ब्रांच फायरिंग की गुत्थी सुलझाने के लिए अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू को शनिवार को प्रोडक्शन पर चंडीगढ़ लेकर आएगी।
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई के खास गैंगस्टर दीपू ने पंचकूला के हॉस्पिटल से गुट के ही टीनू को अपने साथियों सहित मिलकर पुलिस कस्टडी से भगाने में मदद की थी। सूत्रों के अनुसार, दीपू और जिम संचालक गुरसेवक आपस में दोस्त हैं। दीपू के कहने पर ही गुरसेवक राकेश सिंगला के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों की मदद कर रहा था। मामले की जांच में कुलविंदर सिंह उर्फ काला का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन


काला ने गुरसेवक के कहने पर शूटरों को मोहाली के गांव भागोमाजरा स्थित एक ट्यूबवेल के लिए बने कमरे में पनाह थी। जहां सभी शूटर पूरी रात रुके और अगले दिन वहां से फरार हो गए। शूटरों की मदद के लिए काला ने अपनी सियाज गाड़ी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 34 थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुलविंदर सिंह उर्फ काला को सेक्टर 34 स्थित हेलिक्स इंस्टीट्यूट के बाहर से उसकी सियाज (सीएच01 बीसी 0068) कार के साथ गिरफ्तार किया है। काला की तलाशी के दौरान उसकी जेब से पांच और गाड़ी से 75 कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि शराब कारोबारी के घर के बाहर 31 मई को 17 राउंड फायरिंग हुई थी।

काला और गुरसेवक पांच-पांच दिन के रिमांड पर
क्राइम ब्रांच और सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गुरसेवक और कुलविंदर सिंह उर्फ काला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पांच-पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ कर मामले में और खुलासा करेगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस रवि व दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन लोगों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई।

लॉरेंस बिश्नोई को भी प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है पुलिस
वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस गैंगस्टर दीपू के बाद लॉरेंस बिश्नोई को भी प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है। गैंगस्टर लॉरेंस शिलान राजस्थान के भरतपुर के जेल में बंद है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही क्राइम ब्रांच लॉरेंस को एक बार फिर चंडीगढ़ ला सकती है। वहीं, पुलिस ने अब फिरौती के अलावा अन्य एंगलों पर भी जांच करना शुरू कर दिया है।


शूटरों के नाम आए सामने
सूत्रों का यह भी कहना है कि सेक्टर 33 फायरिंग मामले में रफाइम ब्रांच और थाना पुलिस की जांच में कुछ शूटरों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि ये बदमाश पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed