फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Taniya Bhatia bag stolen from hotel in London

Chandigarh News: लंदन में होटल से क्रिकेटर तानिया भाटिया का बैग चोरी, आरोपी CCTV में कैद

Tue, 27 Sep 2022 12:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 12:05 AM IST
सार

होटल स्टाफ ने भी काफी खोजबीन की लेकिन बैग नहीं मिला। इस दौरान तानिया ने तत्काल अपने पिता संजय भाटिया को फोन पर घटना की जानकारी दी और बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड लॉक कराने को कहा। तब तक होटल प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल के सीसीटीवी कैमरे देखे।

विज्ञापन
Cricketer Taniya Bhatia bag stolen from hotel in London
क्रिकेटर तानिया भाटिया - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व चंडीगढ़ की क्रिकेटर तानिया भाटिया का बैग लॉर्डस (लंदन) में चोरी हो गया। वह यहां एक होटल में रुकी हुईं थीं। तानिया के परिजनों के अनुसार, बैग में लगभग 10 लाख रुपये का सामान और कई जरूरी दस्तावेज थे। सूचना पर पहुंची लंदन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक व्यक्ति कमरे से बैग ले जाते दिखा है। तानिया ने ट्वीट कर इस पूरी घटना पर दुख व्यक्त किया और अपने इस टूर को दुखद बताया। बता दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड वनडे क्रिकेट सीरीज खेलने गई थी। तानिया की मां सपना भाटिया ने बताया कि भारतीय टीम सीरीज जीतने के बाद सोमवार को भारत लौट आई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तानिया लॉर्डस के होटल से जब अपना सामान बाहर निकाल रही थी तो उसने अपनी दो अटैचियां कमरे से बाहर लाकर रिसेप्शन पर रख दीं। इस बीच उसे याद आया कि एक छोटा बैग कमरे में ही छूट गया है। अपना सामान रिसेप्शन पर छोड़कर जब वह कमरे में पहुंची तो देखा कि वहां बैग नहीं है। काफी खोजबीन के बाद जब बैग नहीं मिला तो उसने होटल स्टाफ को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल स्टाफ ने भी काफी खोजबीन की लेकिन बैग नहीं मिला। इस दौरान तानिया ने तत्काल अपने पिता संजय भाटिया को फोन पर घटना की जानकारी दी और बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड लॉक कराने को कहा। तब तक होटल प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल के सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें पता चला कि कमरे का दरवाजा थोड़ा खुला था। इस बीच एक व्यक्ति कमरे में अंदर गया और थोड़ी देर बाद बैग लेकर बाहर आता दिखा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पासपोर्ट छोड़ गया, घड़ी ले गया चोर 
सपना भाटिया ने बताया कि बैग के अलावा तानिया का पासपोर्ट और घड़ी भी कमरे में रह गई थी। चोर ने पासपोर्ट के ऊपर रखी घड़ी ले ली जबकि पासपोर्ट वहीं छोड़ दिया। पास में ही हैंडबैग रखा था उसे भी चोर ले गया। इस दौरान चोर हड़बड़ाहट में अपना मोबाइल मौके पर ही छोड़ गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तानिया की मां ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख की विदेशी घड़ी, सभी बैंक कार्ड, 2 लाख रुपये की एक चेन सोने की चेन, सोने के दो टॉप्स, 50 हजार रुपये की नकदी थी।

अपनी मां की चेन ले गईं
सपना भाटिया ने बताया कि विदेश जाने के लिए तानिया काफी उत्सुक थी। उसके गले में एक चेन रहती है। खुशी के मारे उसने मेरी भी चेन ले ली थी। वहीं लंदन में खरीददारी के लिए उसने नगद रुपये रखे थे। पहली बार ऐसा हुआ है कि तानिया इतना कैश लेकर घर से बाहर किसी टूर पर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed