Amritsar News: क्रिकेटर शिखर धवन ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, साधारण अंदाज में पहुंचे
धवन ब्लैक टी-शर्ट और सफेद रंग की पैंट में श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा की और लंगर घर में जाकर लंगर छका और बर्तनों को साफ करने की सेवा भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन ने गुरुवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेक कर सुख शांति की अरदास की। शिखर धवन पंजाब के टूर पर हैं। धवन एक साधारण श्रद्धालु की तरह ही माथा टेकने श्री दरबार साहिब पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी नहीं थे। यही वजह थी कि फैंस उन्हें पहचान नहीं सके। शिखर धवन ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं।
धवन ब्लैक टी-शर्ट और सफेद रंग की पैंट में श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा की और लंगर घर में जाकर लंगर छका और बर्तनों को साफ करने की सेवा भी की। बर्तनों की सेवा करते हुए कुछ श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान लिया, वह उनसे साधारण तौर पर मिले। उन्होंने लाइन में लग कर कड़ाह प्रसाद भी गृहण किया और गुरबाणी का इलाही कीर्तन भी श्रवण किया।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने देखी रिट्रीट सेरेमनी
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल गुरुवार को रिट्रीट सेरेमनी देखने अटारी सीमा पर पहुंचे। ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पहुंचने पर तहसीलदार जगतार सिंह ने पंजाब पुलिस देहात प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल के साथ उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष गोयल अपने परिवार के साथ अटारी सीमा पर पहुंचे थे। प्रोटोकॉल अधिकारी उन्हें भारत-पाक सीमा पर स्थित अंतिम पिलर के पास लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बार्डर पर तैनात बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात की।