{"_id":"585b6a584f1c1b3e4de394f6","slug":"cricketer-harbhajan-singh-may-join-congress-may-be-assembly-election-candidate-from-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में शामिल होने की खबर से हरभजन सिंह का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में शामिल होने की खबर से हरभजन सिंह का इनकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की सियासत बड़े बदलाव की ओर है। क्रिकेटर नवजोत सिद्धू के कांग्रेस में आने की खबरों के बीच अब हरभजन सिंह भज्जी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, हरभजन सिंह पंजाब में जालंधर सीट से कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
वहीं, कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का हरभजन सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस ज्वॉइन करने की उनकी कोई मंशा नहीं है। इसलिए अफवाह फैलाना बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का हरभजन सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस ज्वॉइन करने की उनकी कोई मंशा नहीं है। इसलिए अफवाह फैलाना बंद कर दें।
विज्ञापन
I have no intentions of joining politics any time soon. Please stop spreading rumors.
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 22, 2016
विज्ञापन
Trending Videos
6 महीने पहले कैप्टन से मिले थे
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
इस बात को लेकर जब अमरिंदर सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने कहा था कि अगर वे आते हैं तो उनका तहेदिल से स्वागत होगा। पता चला है कि हरभजन सिंह करीब 6 महीने पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले थे। उसी के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल हो जाएं।
पंजाब में विधानसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में अगर हरभजन सिंह शामिल हो जाते हैं तो यह कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वे लोगों में काफी लोकप्रिय हैं और उसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। अब देखना यह है कि भज्जी कांग्रेस का दामन थामते हैं या नहीं।