फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cricketer Arshdeep singh selected to play in under 23 team of india

चंडीगढ़ के क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का भारत की अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन, घर में जश्न का माहौल

Wed, 21 Aug 2019 11:19 AM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 21 Aug 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Arshdeep singh selected to play in under 23 team of india
अर्शदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का चयन बांग्लादेश के खिलाफ भारत अंडर- 23 टीम में हुआ है। मंगलवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की। ऑल इंडिया जूनियर चयनकर्ता कमेटी की ओर से उनका चयन किया गया। बांग्लादेश के खिलाफ भारत को रायपुर में 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। यह मैच 19, 21, 23 , 25 और 27 सितंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम में चुने जाने पर अर्शदीप सिंह के घर खुशी का माहौल है। अर्शदीप सिंह ने कहा, ‘दोपहर बाद बीसीसीआई से पता चला कि मेरा चयन हुआ है। मेरे लिए यह खबर काफी खुशी की है। इस वनडे सीरीज में मुझे सिर्फ अपनी परफारमेंस पर ध्यान देना हैं, और नई चुनौती के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।’
विज्ञापन


अर्शदीप बाएं हाथ के तेज गेदबाज हैं। वे आईपीएल मे किंग्स इलेवन पंजाब और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से पंजाब की रणजी टीम में खेलते हैं। वे वर्ष 2018 में अंडर- 19 वर्ल्ड कप मे भारत को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर हुआ चयन

Cricketer Arshdeep singh selected to play in under 23 team of india
अर्शदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
अर्शदीप सिंह चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। ऑल इंडिया पंजाब स्टेट कर्नल सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी में इस गेंदबाज ने 10 मैचों में 46 विकेट चटकाए थे। यही से वे बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की नजर में चढ़ गए और उन्हें भारत- 23 में बंग्लादेश के खिलाफ जगह मिली।

ट्रेनिंग के लिए खरड़ से रोज साइकिल से आते थे चंडीगढ़
अर्शदीप सिंह मूल रूप से खरड़ के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट के सफर की शुरुआत चंडीगढ़ के सेक्टर- 36 स्थित जीएनपीएस अकादमी से की। मां बलजीत कौर ने बेटे के चयन से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि खरड़ से रोजाना वह साइकिल से चंडीगढ़ क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए पहुंचता था।

आज उसके संघर्ष का फल मिल गया है। अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह भी गेंदबाज हैं। वह गुरदासपुर की ओर से स्टेट लेवल की क्रिकेट खेल चुके हैं। आज भी अपने दोस्तों के साथ नियमित रूप से क्रिकेट खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed