फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cricket, cricket tournament, cricket league, sports, cricket league tournament, manimajra, punjab

RMV की करारी हार, मारुति क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Thu, 07 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
cricket, cricket tournament, cricket league, sports, cricket league tournament, manimajra, punjab
क्रिकेट - फोटो : demo pic
मनीमाजरा स्थित सुभाष नगर में चल रहे क्रिकेट लीग टूर्नामेंट को मनीमाजरा के मारुति क्लब ने जीत लिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन आरएमवी क्लब और चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन की ओर से किया गया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में पहले बॉलिंग करते हुए मारुति क्लब ने आरएमवी क्लब की टीम को 48 रन पर ऑल आउट कर दिया। मारुति क्लब ने तीन विकेट खोकर 6.2 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर टूर्नामेंट जीत लिया। मैच 12 ओवर का था। इस मैच में मारुति क्लब की ओर से अंकित चौधरी को 25 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं क्लब के गेंदबाज राणा, शिवम और पंकज ने 2-2 विकेट हासिल लिए। टूर्नामेंट में मारुति क्लब के शिवम को चार मैच में 11 विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर का अवार्ड दिया।
विज्ञापन


मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मारुति क्लब के मलकीत सिंह को दिया गया। मलकीत ने 4 मैचों में 84 रन बनाकर आठ खिलाड़ियों को आउट किया।
मारुति क्लब के कप्तान प्रिंस ने बताया कि उनकी टीम के सदस्य रोहित मनीष, मनवीर, सुखदेव, बन्नी, हरदीप, कोच कमलजीत, धीरज, दिनेश, गौरव, हरजीत, सिकंदर की कड़ी मेहनत के कारण यह टूर्नामेंट जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दशहरा मैदान में हुए टूर्नामेंट में मारुति क्लब रनर अप रहा था। यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा ने सभी लोगों का आभार जताया। बिजनेसमैन राहुल राणा ने सभी खिलाड़ियों को अवार्ड और ट्रॉफी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed