{"_id":"ffcf4a79eb7ca179a6524f22e38d4944","slug":"creepy-road-accident-near-nawanseher-four-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांशहर में हादसा, बस-कार भिड़े, 4 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवांशहर में हादसा, बस-कार भिड़े, 4 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर।
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा काठगढ़ में गांव माजरा जट्टां के पास शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस सवार मौके से फरार हो गया। पंजाब रोडवेज चंडीगढ़ डिपो की बस शनिवार को चंडीगढ़ से जम्मू जा रही थी। गांव माजरा जट्टां के पास बस की सामने से आ रही सेंट्रो कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार लोगों को कार से निकालने में दो घंटे लग गए।
कार में अमृतसर के गांव गोबिंद नगर निवासी इंद्रजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सिमरनप्रीत सिंह व एक अन्य व्यक्ति सवार था। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना काठगढ़ प्रभारी दलजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन