पंजाब में चार गाड़ियों की भिड़ंत में 8 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के नवांशहर के पास भीषण हादसे में 8 लोग मारे गए। हादसे में तीन अन्य गंभीर हो गए। हादसा नवांशहर/रोपड़ के गांव जगमीतगढ़ के पास हुआ जब एक के बाद एक कर चार गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई।
भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में आठ साल का एक बच्चा और दो एनआरआई भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम नवांशहर के चार लोग टैंपो ट्रैवलर में खरड़ के लांडरां रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे।
एक के बाद एक चार गाड़ियां टकरातीं चली गई
टैंपो ट्रैवलर में जब वे बलाचौर के पास गांव जगमीतगढ़ भल्ला पहुंचे तो एक कैंटर ने गलत साइड से आकर टैंपो को टक्कर मार दी। टैंपो अनियंत्रित होकर एक इंडिगो पर पलट गया।
इसी दौरान पीछे से आ रही एक आल्टो भी इन गाड़ियों से टकरा गई। जालंधर से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो के चालक प्रेम भट्टी ने बताया कि टैंपो चालक ने बचने की बहुत कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। घायलों को रोपड़ और नवांशहर अस्पताल ले जाया गया जहां आठ लोगों ने दम तोड़ दिया।
देर रात तक मृतकों में आल्टो सवार सांघा निवासी रंगीलपुर, इंग्लैंड के एनआरआई संजीत कुमार, नीतिश निवासी नवांशहर और आठ वर्षीय बच्चे बबिन की ही पहचान हो पाई थी। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से राजकुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।