फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy accident at panchkula, boy and girl died

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, छात्रा समेत दो की मौत

Fri, 28 Aug 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Fri, 28 Aug 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
creepy accident at panchkula, boy and girl died

ओल्ड पंचकूला के पास बुधवार देर रात कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक और युवती की मौत हो गई। युवती चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक मृतक निखिल पंजाब के मुक्तसर के गदड़वाली का रहने वाला था और पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में स्टूडेंट्स के एक ग्रुप के समर्थन के लिए आया था।

विज्ञापन


चुनाव के बाद निखिल डीएवी की छात्रा कोमल के साथ हिमाचल के रास्ते पर कार से रवाना हो गया। देर रात करीब 2.30 बजे हिमाचल से लौटते हुए ओल्ड पंचकूला लाइट से महज 150 मीटर की पहले सेब से लदा हुआ एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा होने की वजह से कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार में दोनों युवक-युवती के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


दोनों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके से आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
हाईवे पर कैसे खड़ा कर दिया ट्रक
हादसे के बाद फिर सवाल उठने लगा है कि रात में हाईवे पर ट्रक खड़ा क्यों कर दिया गया। निगरानी नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ। ट्रक की लाइट ऑन नहीं होना भी हादसे की वजह बताई जा रही है। करीब साढ़े तीन महीने पहले भी टोल प्लाजा से थोड़ी दूर पहले रेलिंग से हुई टक्कर में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed