फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Created a ruckus with an axe at midnight, broke the windows of many vehicles

Chandigarh News: आधी रात गंडासी लेकर मचाया उत्पात, कई गाडि़यों के शीशे तोड़े

Wed, 30 Jul 2025 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Created a ruckus with an axe at midnight, broke the windows of many vehicles
मनीमाजरा। मौलीजागरां कांप्लेक्स में सोमवार आधी रात को असामाजिक तत्वों ने गंडासी लेकर जमकर उत्पात मचाया। 10 से 15 गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। शोर सुनकर सो रहे लोग जग गए और डर कर घरों में दुबक गए। ये गाडि़यां मकान नंबर 1700 से 2000 वाले मकान नंबर की लाइन में खड़ी थीं। इसमें विजय की जैन गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए। कृष्ण कुमार की वैगनआर के कार का पीछे और एक साइड का शीशा तोड़ डाला। कृष्ण कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सोमपाल की नेक्सन गाड़ी के साइड और आगे के शीशे तोड़ डाले। स्थानीय लोगों ने बताया कि कारों के अलावा मोटरसाइकिल और गली में लगे कूलर भी तोड़ दिए। विजय कुमार ने असामाजिक तत्वों ने लगभग 10 से 15 गाड़ियों के शीशे तोड़ने के साथ उत्पात मचाया है। लोगों का आरोप है इलाके के ही कुछ बदमाश किस्म के लड़कों ने यह वारदात की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed