फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Created a blast by presenting Luddi and Bhangra, won prize

Chandigarh News: लुड्डी और भंगड़ा पेश कर मचाया धमाल, जीता इनाम

Mon, 03 Mar 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Created a blast by presenting Luddi and Bhangra, won prize
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में रविवार को भंगड़ा और लुड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिंह इंटरनेशनल एंड कल्चरल अकादमी नवाशहर की ओर से किया गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए भगड़े में बीआर फोक कल्चरल क्लब चंडीगढ़ और लुड्डी में फोक आर्ट लवर अकादमी चंडीगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें एक लाख रुपये और 51 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भंगड़े की दस और लुड्डी की सात टीमों ने हिस्सा लेकर धमाल मचाया। ये सभी प्रतिभागी पंजाब के अलग-अलग जिलों और कस्बों से आए थे। खास बात यह रही कि ढोल और लाइव सिंगिंग पर यह पारंपरिक भंगड़ा और लुड्डी की प्रस्तुति हुई। अकादमी के निर्देशक जोतदीप सिंह ने बताया कि सभी टीम को 8 से 10 मिनट का समय दिया गया। सभी ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। जोतदीप ने बताया कि इसमें जजों ने सुर, ताल, एक्शन, रिदम, गायकी और ढोल पर जजिंग होती है। उन्होंने बताया कि भंगड़े में लड़कों की टीम तो लुड्डी में लड़कियों की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इन्होंने मारी बाजी :
इस दौरान भंगड़ा की टीम में बीआर फोक कल्चरल क्लब चंडीगढ़ और लुड्डी में फोक आर्ट लवर अकादमी चंडीगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा भंगड़ा प्रतियोगिता में आरएफसीआईए लुधियाना ने दूसरा और एसजीटीबी खालसा कॉलेज आनंदपुर साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लुड्डी में चितकारा यूनिवर्सिटी राजपुरा ने दूसरा और डगा भंगड़ा अकादमी मोहाली ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों ने लिया हिस्सा :
भंगड़ा टीम में भैनी महराज से ढिल्लों भंगड़ा अकादमी, लुधियाना की सीओ यूनिवर्सिटी की टीम, डीएवी कॉलेज जालंधर, मोहिंद्रा कॉलेज पटियाला, एसजीटीबी खालसा कॉलेज आनंदपुर साहिब, बीआर फोक कल्चरल क्लब चंडीगढ़, फोक इंटरनेशनल डांस आर्ट क्लब लुधियाना, आरएफसीआईए लुधियाना, खालसा कॉलेज पटियाला और खालसा कॉलेज अमृतसर की टीम ने प्रस्तुति दी। वहीं, लुड्डी की टीम में मोहाली की डागा भंगड़ा अकादमी, राजपुरा की चितकारा युनिवर्सिटी, फोक पंजाब भंगड़ा अकादमी जालंधर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, फोक आर्ट लवर अकादमी चंडीगढ़, फोक नाच भंगड़ा अकादमी पंजाब और भंगड़ा किंग अमृतसर की टीम ने हिस्सा लिया।

ये रही इनाम राशि :

भंगड़ा में पहला पुरस्कार पाने वाली टीम को को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले को 71 हजार रुपये और तीसरे स्थान वाले को 11 हजार रुपये दिए गए। लुड्डी में पहला स्थान पाने वाली टीम को 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान वाले को 21 हजार रुपये प्रदान किए गए। भंगड़ा में बेस्ट डांसर को 5100 रुपये और लुड्डी में बेस्ट डांसर को 5100 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article